फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता: बांग्लादेशी महिला के मृत भाई के अंतिम दर्शन करने के लिए बीएसएफ ने की मदद

Sat, 14 May 2022 02:23 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई. कोलकाता

सार

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होने के कारण महिला को मृत भाई के अंतिम दर्शन करने में काफी परेशानी आ रही थी।
विज्ञापन
बीएसएफ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ ने शुक्रवार को मानवता दिखाते हुए एक बांग्लादेशी महिला की मदद की। दरअसल एक बांग्लादेशी महिला का भाई दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के भारतीय पक्ष की निवासी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होने के कारण महिला को मृत भाई के अंतिम दर्शन करने में काफी परेशानी आ रही थी।

विज्ञापन


गुरुवार को जब मालदा जिले के सीमावर्ती गांव किस्तोपुर के लोगों ने बीएसएफ निवासी अब्दुल खालिक की मौत की सूचना बीएसएफ को दी तो मानवीय आधार पर महिला की मदद की गई।

बीएसएफ के बयान में कहा गया है कि ग्रामीणों ने अनुरोध किया कि मृतक की बहन, जो बांग्लादेश के सीमावर्ती गांव चांदशिकरी में रहती है, वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग एक किमी दूर है। उसको अपने भाई के अंतिम दर्शन करने और उसे सम्मान देने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि सीमा पर तैनात बल के अधिकारियों ने अपने उच्च अधिकारियों से बात की और बांग्लादेश में रहने वाले रिश्तेदारों के लिए 12 मई को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जीरो लाइन पर मृतक को श्रद्धांजलि देने की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें