फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर हथियारों की तस्करी को किया विफल, भारी मात्रा में हथियार जब्त

Thu, 10 Aug 2023 08:19 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमांत के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हथियारों की तस्करी को विफल करते हुए चार एयर राइफल (कमांडो ब्रांड) और एक देशी पिस्टल (कट्टा) जब्त किया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमांत के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हथियारों की तस्करी को विफल करते हुए चार एयर राइफल (कमांडो ब्रांड) और एक देशी पिस्टल (कट्टा) जब्त किया है। 

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए गुरुवार को बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी व डीआइजी एके आर्य एक बयान में बताया कि तस्कर इन हथियारों को बुधवार मध्यरात्रि के वक्त सीमा पार कराकर भारत से बांग्लादेश ले जाने का प्रयास कर रहे थे। बीएसएफ की 153वीं वाहिनी की सीमा चौकी गोजाडांगा के जवानों ने एक खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। 

एके आर्य ने बताया कि बल के खुफिया विभाग की जानकारी के आधार पर जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक बताये हुए संदिग्ध इलाके में जाल बिछाया। जवानों ने रात करीब 12.25 बजे शिवटोला (नकुआदाहा गांव) के पास तीन तस्करों की संदिग्ध गतिविधि देखी, जो कि सीमा की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन


आगे बताया कि जवानों ने जब उन्हें रूकने की चुनौती दी तो तीनों संदिग्ध वापस भारतीय गांव की तरफ भागने लगे। जवानों ने तेजी से तस्करों का पीछा किया लेकिन अंधेरे और जलभराव का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहे। भागते समय तस्करों का एक थैला गिर गया। इलाके की सघन तलाशी ली तो मौके से प्लास्टिक का एक बड़ा बैग मिला, जिसमें से उक्त हथियार बरामद हुए।

जब्त हथियारों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बशीरहाट थाना को सौंप दिया गया है।बीएसएफ डीआइजी ने कहा कि जब्त हथियारों के पीछे किसका हाथ है इसके लिए बीएसएफ का खुफिया विभाग काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की तस्करी को रोक पाना केवल ड्यूटी पर तैनात जवानों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता के कारण ही संभव हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें