बीएसएफ के मेघालय फ्रंटियर के प्रमुख प्रदीप कुमार ने कहा, मेघालय में बीएसएफ मवेशियों, दवाओं, खाद्य पदार्थों, कीमती धातुओं की सीमा पार से होने वाली भारी अवैध तस्करी के अलावा मानव तस्करी और बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ का मुकाबला कर रही है।
सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी और जवान मेघालय में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ाने के मकसद से ड्रोन निगरानी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके लिए उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एनईएसएसी) को नियुक्त किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और मजबूत करने के मकसद से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एनईएसएसी बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों को विभिन्न बैचों में प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। बीएसएफ के मेघालय फ्रंटियर के प्रमुख प्रदीप कुमार ने कहा, मेघालय में बीएसएफ मवेशियों, दवाओं, खाद्य पदार्थों, कीमती धातुओं की सीमा पार से होने वाली भारी अवैध तस्करी के अलावा मानव तस्करी और बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ का मुकाबला कर रही है।
बीएसएफ ने पिछले साल आपराधिक मामलों में लिप्त 132 लोगों को पकड़ा था, जिनमें 41 बांग्लादेशी और 30 रोहिंग्या थे। बल ने इसके अलावा 69 लाख रुपये के ड्रग्स और 12.5 लाख की शराब जब्त की थी।
विज्ञापन
असम में बाढ़ से अब तक तीन की मौत, लाखों प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है, जबकि 15 जिलों में चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। राज्य की ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बाढ़ के पानी ने नलबाड़ी जिले में एक व्यक्ति की जान ले ली, जिससे अब तक मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई है। ब्रह्मपुत्र नदी तेजपुर और जोरहाट के नेमाटीघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि बाढ़ से कुल 4,07,771 लोग प्रभावित हैं। इनमें 1,67,538 महिलाएं और 53,119 बच्चे हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा कहर बजाली जिले में है।