फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ: महानिदेशक दो दिवसीय दौरे पर सीमांत बीएसएफ मुख्यालय शिलांग पहुंचे, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बातचीत

Tue, 19 Sep 2023 08:24 PM IST
शिवेंद्र तिवारी एन. अर्जुन, शिलांग

सार

सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक, आईपीएस, नितिन अग्रवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा पर वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य और परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को मेघालय फ्रंटियर बीएसएफ पहुंचे। इस दौरान महानिदेशक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर बातचीत भी की।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक, आईपीएस, नितिन अग्रवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा पर वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य और परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को मेघालय फ्रंटियर बीएसएफ पहुंचे। इस दौरान महानिदेशक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर बातचीत भी की।
विज्ञापन


बीएसएफ मेघालय के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को यहां पहुंचने पर बीएसएफ मुख्यालय उम्पलिंग में महानिदेशक बीएसएफ का आईजी बीएसएफ मेघालय आईपीएस, प्रदीप कुमार ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वागत किया। इस दौरान आईजी, बीएसएफ मेघालय ने महानिदेशक को मेघालय फ्रंटियर की भारत-बांग्लादेश सीमा पर सामान्य सुरक्षा परिदृश्य और परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी। आईजी ने डीजी को भारत-बांग्लादेश सीमा पर चुनौतियों और उनसे निपटने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी। बीएसएफ महानिदेशक ने फील्ड कमांडरों के साथ बातचीत की और सीमाओं की सुरक्षा में बीएसएफ कर्मियों के समर्पण और भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपराध को नियंत्रित करने के उनके प्रयासों की सराहना की। यात्रा के दौरान, बीएसएफ महानिदेशक ने बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय उम्पलिंग में ऑफिरर्स इंस्टूट्यूट का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें