'कविता ने आप को दिए थे 150 करोड़ रुपये'
विवेक वेंकटस्वामी ने कहा, शराब घोटाले में कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। कविता को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। विवेक ने आरोप लगाया कि कविता ने पंजाब और गुजरात चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) को 150 करोड़ रुपये दिए थे।
'कविता के पास शराब कंपनी की हिस्सेदारी'
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दायर आरोपपत्र में केसीआर की बेटी के कविता का नाम लिया था, जिसमें उन पर एक शराब कंपनी में 65 फीसदी हिस्सेदारी रखने का आरोप लगाया गया था। केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विवेक ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी तेलंगाना राज्य में अपना अस्तित्व खो देगी।
भाजपा नेता ने पूछा- कहां से आया पैसा?
भाजपा नेता ने दावा किया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी को जब शुरू किया गया था तब उसके पास कोई फंड नहीं था। अब पार्टी के पास देश के सभी राजनीतिक दलों की तुलना में ज्यादा जमा पूंजी है। भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि यह पैसा कहां से आया? केसीआर ने चुनाव के दौरान किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है।
आठ घंटे की पूछताछ के बाद सिसोदिया की गिरफ्तारी
सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) की आबकारी नीति को तैयार करने और उसे लागू करने में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान सिसोदिया से करीब आठ घंटे की लंबी पूछताछ की, जिसके बाद रविवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया।
केजरीवाल ने गिरफ्तारी को बताया 'गंदी राजनीति'
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके राजनीतिक सहयोगी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी को 'गंदी राजनीति' करार दिया और दावा किया कि वह निर्दोष हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'मनीष निर्दोष हैं। उनकी गिरफ्तारी 'डर्टी पॉलिटिक्स' है। मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में काफी गुस्सा है। हर कोई देख रहा है। लोग सब कुछ समझ रहे हैं। लोग इसका जवाब देंगे। इससे हमारा हौसला और बढ़ेगा। हमारा संघर्ष और मजबूत होगा।