फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पुणे: बुलेट से बारात लेकर गई दुल्हन, कहा- लड़कों के पास कॉपीराइट नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Anupam Prasun Updated Sat, 05 Jan 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

आजकल ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिनमें दूल्हा नहीं बल्कि दुल्हन बारात लेकर जाती हैं। अब ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पुणे शहर से भी सामने आया है। यहां दुल्हन बुधवार को 5 किमी बाइक चलाकर मंडप में बारात लेकर पहुंची। दुल्हन काला चश्मा लगाकर बारातियों के आगे चल रही थी। 


 

पीछे कार से आ रहा था दूल्हा

दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन के पीछे-पीछे आ रहे थे। पूछे जाने पर दुल्हन कोमल ने बताया कि बारात लेकर जाने का कॉपीराइट सिर्फ लड़कों के पास नहीं है। दुल्हन के ऐसा करने पर बहुत से लोगों ने उसकी प्रशंसा की है। उसकी तारीफ करते हुए लोगों ने कहा कि दुल्हन ने ऐसा कर चुपचाप ब्याह दी जाने वाली बेटी के मिथक को तोड़ा है।

पिता करते हैं किसानी

दुल्हन के परिवार का कहना है कि वह समाज को संदेश देना चाहते हैं कि लड़कियां लड़कों से कम नहीं हैं। दुल्हन के पिता किसानी करते हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी ने बुलेट से बारात ले जाने की इच्छा जताई थी। किसी ने उसके फैसले पर आपत्ति नहीं जताई। लोगों ने भी उसकी काफी तारीफ की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next