फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

भगोड़े नीरव मोदी ने देश लौटने से किया इनकार, कहा- मैंने कुछ गलत नहीं किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 05 Jan 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नीरव मोदी

पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी ने देश लौटने से इनकार कर दिया है। नीरव मोदी ने ये बात प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट को दिए जवाब में कही है। उसका कहना है कि वह सुरक्षा कारणों से भारत नहीं लौट सकता। 


 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से भगोड़ा घोषित किए जाने की ऐप्लिकेशन के जवाब में उसने कहा, "मैंने कुछ गलत नहीं किया है। पीएनबी घोटाला एक सिविल ट्रांजेक्शन था, इसे उस मामले से अधिक तूल दिया जा रहा है। सुरक्षा कारणों के चलते देश वापस नहीं लौट सकता।"


13.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त 


ईडी ने शुक्रवार को थाईलैंड में नीरव मोदी की 13.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इससे पहले ईडी ने बीते साल नवंबर में नीरव मोदी की दुबई में 56 करोड़ रुपये से अधिक की 11 संपत्ति जब्त कर ली थी। वहीं बीते साल अक्तूबर माह में भी जांच एजेंसी ने नीरव और उसके परिवार के लोगों की 637 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। जिसमें न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क स्थित दो अपार्टमेंट भी शामिल थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next