एनआईए मामले की विस्तार से जांच कर रही है- सीएम पिनराई विजयन
केरल सोना तस्करी मामलाः सीएम पिनराई विजयन ने कहा है कि एनआईए मामले की विस्तार से जांच कर रही है। जांच के मामले में वे कहीं भी पहुंच सकते हैं। मैंने पहले भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। इसे दोहराने की कोई आवश्यकता नहीं है। बता दें कि सोने की तस्करी के मामले के संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी, भारतीय प्रशासनिक सेवा के निलंबित अधिकारी एम शिवशंकर से पूछताछ कर रहे हैं।
अंडमान निकोबार में आज कोरोना के 19 नए मामले
अंडमान निकोबार में आज कोरोना के 19 नए मामले सामने आए। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 240 हो गई है, जिनमें 170 लोग ठीक हो चुके हैं।
MP PSC की आगामी परीक्षाएं स्थगित
कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए मध्यप्रदेश लोग सेवा आयोग की आगामी परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
राजधानी दिल्ली में आज 1041 नए मामले, 26 की गई जान
राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 1041 नए मामले और 26 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल मामलों की संख्या 1,27,364 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 3745 हो गया है।
पश्चिम बंगाल में 2436 नए मामले, 34 की मौत
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना संक्रमण के 2436 नए मामले सामने आए और 34 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 51,757 हो गई है। इनमें सक्रिय मामलों की संख्या 18,846 है, 31656 लोग ठीक हो चुके हैं और 1255 लोगों की मौत हो चुकी है।
121 मदरसों के शिक्षकों में सैलरी के रूप में 1.8 करोड़ रुपये बांटने का फैसला
महाराष्ट्र सरकार ने 121 मदरसों के शिक्षकों में सैलरी के रूप में 1.8 करोड़ रुपये बांटने का फैसला लिया है। जाकिर हुसैन मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत की जाएगी मददः नवाब मलिक, मंत्री, महाराष्ट्र सरकार
लोग चीन से अपने प्लांट वापिस ला रहे हैं- दुष्यंत चौटाला
लोग चीन से अपने प्लांट वापिस ला रहे हैं। मुझे सुनने में आया है कि एप्पल भी इंडिया की ओर इन्वेस्टमेंट के लिए देख रहा है। मुझे उम्मीद है कि ऐसी बड़ी कंपनियां अपने सेट अप्स को अगर भारत में लेकर आएं तो प्राथमिक तौर पर हरियाणा उसका आधार होः दुष्यंत चौटाला, उपमुख्यमंत्री हरियाणा
जयपुरः राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत राज्यपाल कालराज मिश्रा से मुलाकात करने पहुंचे।
महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, आज 9895 नए मामले, 298 की मौत
जम्मू और कश्मीर: आज शाम लगभग 5:15 बजे पाकिस्तान ने संघर्ष विराम उल्लंघन किया। साथ ही पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी भी की। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।
मिजोरम में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 326 हुई
मिजोरम में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 326 हो गई है। इनमें 184 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 142 है।
किसान कांग्रेस के आंचलिक समिति के चेयरमैन पद की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस के आंचलिक समिति के चेयरमैन पद की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोलमरी, रंगिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।
तेलंगाना के हैदराबाद में नीरा कैफे के शिलान्यास के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया गया। यहां मंत्री केटी रामाराव और अन्य नेता भी मौजूद थे।
बिहार की राजधानी पटना में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) के नर्सिंग स्टाफ ने जॉब सिक्योरिटी और अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
कर्नाटक एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स कल काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध करेंगे। डॉक्टरों पर हमलों की अलग-अलग घटनाओं के बाद कल ये विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर पौधा लगाकर केंद्रीय कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘वृक्षारोपण अभियान-2020’ का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला रखी। पीएम ने कहा कि 'यह प्रोजेक्ट आज की ही नहीं बल्कि अगले 20-22 साल तक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस प्रोजेक्ट से लाखों लोगों को घर में पीने का साफ पानी तो उपलब्ध होगा ही, हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।'
उत्तर प्रदेश में कोरोना के लिए बुधवार को परीक्षण किए गए 4213 नमूनों में से 319 के रिजल्ट पॉजिटिव आए हैं। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ ने यह जानकारी दी है।
झारखंड में कोरोना के कुल 6,761 केस। इनमें से 3,648 केस ऐक्टिव हैं। 3048 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 65 लोगों की मौत हो गई है।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए 'कोविड19 प्रबंधन टीम-11' के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
भारतीय मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मुंबई में आज दोपहर 1.43 बजे 4.52 मीटर ऊंचा ज्वार (हाई टाइड) आने की संभावना है।
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 12,38,635 हो गई है। जिनमें से 4,26,167 सक्रिय मामले हैं, 7,82,607 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 29,861 लोगों की मौत हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल में बैकुंठपुर जंगल से सिलीगुड़ी के एक आवासीय कॉलोनी में बीती रात तीन हाथी भटक कर पहुंच गए। बाद में हाथियों ने बिना किसी नुकसान के उस इलाके को छोड़ कर वापस चले गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर जलापूर्ति परियोजना का शिलान्यास करेंगे। केंद्र सरकार 'जल जीवन मिशन' के तहत इस परियोजना के लिए फंड मुहैया कराएगी। परियोजना के तहत मणिपुर के 16 जिलों के 2,80,756 परिवारों के घर तक जल पहुंचाने का लक्ष्य है।