त्रिपुरा में आज कोरोना के 254 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। वहीं राज्य में 81 लोग स्वस्थ भी हुएः- बिप्लब कुमार देब, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री
अमेरिका का चीन पर बड़ा आरोप, कहा- जिनपिंग ने अपनी पार्टी का असली रूप दिखाया
अमेरिका ने चीन पर एक बार फिर हमला बोला है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अपने स्वयं की हितों को आगे बढ़ाने के लिए इस आपदा में भी अपने पड़ोसी देशों को परेशान कर रहा है। भारत के साथ बार -बार टकराने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन दक्षिण चीन सागर में अपनी सेना को तैनात कर ताकत दिखाने की कोशिश कर रहा है। पोम्पियो ने कहा कि आप उन समुद्री क्षेत्रों के लिए दावे नहीं कर सकते, जिनके लिए आपके पास कोई पर्याप्त सबूत न हो।
एनएमसीएच अधीक्षक डॉक्टर निर्मल कुमार सिन्हा हटाए गए
बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बदइंतजामी की शिकायत के बीच पटना स्थित कोविड-19 समर्पित अस्पताल नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एनएमसीएच) के अधीक्षक डॉक्टर निर्मल कुमार सिन्हा को पदमुक्त करते हुए उनकी जगह शिशु रोग विभाग के प्राध्यापक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह को अधीक्षक नियुक्त किया है। विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में डॉक्टर सिन्हा से कहा गया है कि वह तत्काल डॉक्टर सिंह को पद दायित्व सौंपना सुनिश्चित करें।
मुंबई के कूपर अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया
दरभंगा के एमएलसी सुनील कुमार सिंह की कोरोना से मौत। वह इलाज हेतु एम्स पटना में भर्ती थे।
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए बुधवार से राजधानी रायपुर समेत चार जिलों के 20 से अधिक नगरीय क्षेत्रों में लॉकडाउन करने का फैसला किया गया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार से कई शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार से राजधानी रायपुर और बीरगांव नगर निगम में सात दिनों का लॉकडाउन रहेगा। रायपुर जिले में पिछले एक माह के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जिले में सोमवार तक 1252 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।
उन्होंने बताया कि 22 जुलाई से 28 जुलाई के मध्य रायपुर और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है। वहीं मुंगेली जिले के चार नगरीय क्षेत्रों में भी इस दौरान प्रतिबंध लागू रहेगा।
नेपाल की सरकार ने 24 मार्च से देश में लगा लॉकडाउन खत्म करने की घोषणा की। नेपाल सरकार के प्रवक्ता ने दी जानकारी।
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी की स्थायी समिति की बैठक एक हफ्ते के लिए स्थगित की गई।
असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ के कारण अब तक 116 जानवरों की मौत हो गई। जिसमें 88 हॉग हिरण और 11 गैंडे शामिल हैं, जबकि 143 जानवरों को बचाया गया है।
बोट के जरिए श्रीलंका से रामेश्वरम पहुंचे एक शख्स को किया गया गिरफ्तार
बोट के जरिए श्रीलंका से रामेश्वरम पहुंचे एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच जारी हैः तटीय सुरक्षा विंग, रामेश्वरम पुलिस, तमिलनाडु
ममता बनर्जी ने कहा कि 'उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है? उस राज्य के लोग पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से डरते हैं। एक ही घटना में कई पुलिसकर्मी मारे गए।'
बिहार के पूर्णिया जिले में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,641 हो गई हैं। जिसमें से सक्रिय मामले 547 हैं।
बिहार के नालंदा जिले के एक गांव में लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आदमी हाथ में तमंचा लिए नाच रहा है। डीएसपी लॉ एंड आर्डर संजय कुमार ने बताया कि 'मामला भागन बीघा के एक गांव बोकना का है। इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, अभी सब फरार हैं। जांच चल रही है।'
बता दें कि अंतिम कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, बिहार में संक्रमित मरीजों की संख्या 27,455 है।
केरल के कोच्चि में विशेष एनआईए कोर्ट ने सोने की तस्करी मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर की हिरासत 24 जुलाई तक बढ़ा दी है। 24 जुलाई को दोनों की जमानत अर्जी पर कोर्ट विचार करेगा।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कुल उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 90.98 फीसदी है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी देवाराम सैनी को पूछताछ के लिए बुलाया है।
पंजाबी और जाट समुदाय पर विवादित बयान देने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने सफाई दी है। सीएम बिप्लब कुमार देब ने कहा कि अगरतला प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में मैंने अपने पंजाबी और जाट भाइयों के बारे मे कुछ लोगों की सोच का जिक्र किया था। मेरी धारणा किसी भी समाज को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।
मुझे पंजाबी और जाट दोनों ही समुदायों पर गर्व है। मैं खुद भी काफी समय तक इनके बीच रहा हूं। मेरे कई अभिन्न मित्र इसी समाज से आते हैं। अगर मेरे बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से क्षमाप्रार्थी हूं।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने पिछली रात जेल में खुदकुशी करने की कोशिश की. नलिनी वेल्लोर जेल में बंद है जहां उसने कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया. इस बारे में नलिनी के वकील पुगलेंती ने जानकारी दी.
भाजपा सांसद शिव प्रताप शुक्ला को राज्यसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।
कोरोना संकट को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक बार फिर मोदी सरकार पर तंज कसा है।
राजस्थान में राजनीतिक घमासान के बीच आज कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक जयपुर के फेयरमोंट होटल में होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन करने वाले कांग्रेस विधायक होटल में ठहरे हुए हैं।
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नलबाड़ी जिले के पोखुरा गांव में बुरदिया नदी में क्षतिग्रस्त तटबंध का निरीक्षण किया। साथ ही वे राज्य में बाढ़ से प्रभावित स्थानीय लोगों से भी मिले।
बिहार में 1076 नए मामले
बिहार में सोमवार को कोरोना के 1,076 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 27,455 हो गई है। जिनमें सक्रिय मामले 9,732 और मृतकों की कुल संख्या 187 है। -स्वास्थ्य विभाग