फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिसंबर से गुवाहाटी में शुरू होगी भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा सहयोग वार्ता

Sun, 20 Dec 2020 09:00 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच 51वां महानिदेशक स्तरीय सीमा सहयोग सम्मेलन गुवाहाटी में 22-26 दिसंबर तक होगा। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई। चार दशकों में ऐसा पहली बार होगा जब यह छमाही सम्मेलन दिल्ली से बाहर आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई महानिदेशक राकेश अस्थाना करेंगे जबकि बीजीबी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बल के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद शफीनुल इस्लाम करेंगे।


बयान के मुताबिक, सम्मेलन के दौरान दोनों सीमा सुरक्षा बल सीमा-पार अपराधों को काबू करने और सूचनाओं के समयबद्ध आदान-प्रदान के तंत्र को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके मुताबिक, वार्ता का उद्देश्य सीमा संबंधी मुद्दों पर चर्चा और दोनों बलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें