फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने पेंशनरों को दी बड़ी राहत, 28 फरवरी तक जमा कर सकते हैं जीवन प्रमाणपत्र

Sun, 20 Dec 2020 08:55 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
पेंशनभोगी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के बीच के अपने पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने की अंतिम तारीख 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को इसकी घोषणा की। कार्मिक राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह फैसला पेंशन बांटने वाले बैंको में भीड़ जमा होने और महामारी के खतरे से बचने सहित सभी संवेदनशील पहलुओं पर विचार करने के बाद लिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके अलावा 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण जमा करने के वास्ते एक अक्टूबर से विशेष खिड़की की व्यवस्था की गई है ताकि भीड़ से बचा जा सके। सिंह ने कहा कि पेंशन जारी रखने के लिए हर साल जीवन प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने हाल में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए भारतीय डाक भुगतान बैंक को शामिल करने का नवोन्मेषी फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें