फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: मेजर आइना बनीं आरसीसी की पहली महिला कमांडिंग ऑफिसर, सीमा सड़क संगठन ने की नियुक्ति 

Sun, 19 Sep 2021 02:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय सेना में तेजी से महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। कई उच्च पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। सीमा सड़क संगठन ने इस वर्ष कई महिला अधिकारियों को नियुक्ति दी है। 
विज्ञापन
Border Road Organisation - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए सीमा सड़क संगठन ने पहली बार अपनी आरसीसी कंपनी की कमान किसी महिला सैन्य अधिकारी को सौंपी है। संगठन की ओर से मेजर आइना को देहरादून की आरसीसी कंपनी की कमान सौंपी गई है। मेजर आइना के नेतृत्व में कैप्टन अंजना, एईई भावना जोशी व विष्णु माया को भी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए बयान में बताया गया कि सीमावर्ती इलाकों में इन महिला सैन्य अधिकारियों की सड़क निर्माण की जिम्मेदारी होगी। यह पहली महिला आरसीसी कंपनी उत्तरी पूर्वी व दक्षिणी क्षेत्र में चार सड़कों का निर्माण करेगी। इन महिला अधिकारियों की नियुक्ति 30 अगस्त को की गई थी। 

भारत-चीन सीमा पर भी तैनात की गई थी महिला अधिकारी
इससे पहले सीमा सड़क संगठन की ओर से जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की अधिकारी वैशाली एस हिवासे को भारत-चीन सीमा पर कनेक्टिविटी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। चुनौती से भरे इलाके में वह रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत हैं। उन्हें 28 अप्रैल को नियुक्त किया गया था। इसके बाद बीआरओ ने 30 अगस्त को इंडियन आर्मी इंजीनियर की पहली महिला मेजर आइना को आरसीसी का चार्ज सौंपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें