फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद: असम और मेघालय के वरिष्ठ मंत्रियों ने की बैठक, एक-दूसरे को सौंपे दस्तावेज

Mon, 11 Oct 2021 03:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, सिलचर।

सार

बैठक के बाद असम के मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने कहा कि बैठक सफल रही और दोनों ही पक्षों ने संबंधित दस्तावेज एक-दूसरे को सौंपे।
विज्ञापन
असम-मिजोरम सीमा विवाद - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम-मेघालय सरकार ने दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से जारी सीमा विवाद के निपटारे के लिए एक बार फिर प्रयास तेज कर दिया है। दोनों राज्यों के वरिष्ठ मंत्रियों ने राताचेरा गांव और मेघालय के पूर्व जयंतिया हिल्स सीमा को लेकर विवाद को सुलझाने के लिए शनिवार को बैठक की। 

विज्ञापन


असम के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री चंद्रमोहन पटवारी और मेघालय के गृहमंत्री लखमेन रिंबुई के बीच हुई इस बैठक में दोनों ही राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि दोनों ही राज्यों ने सीमा विवाद सुलझाने के लिए एक प्रक्रिया तैयार की है। बैठक के बाद असम के मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने कहा कि बैठक सफल रही और दोनों ही पक्षों ने संबंधित दस्तावेज एक-दूसरे को सौंपे।
विज्ञापन


हालांकि फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचा नहीं जा सका है। दोनों के बीच अगली बैठक अब शिलांग में होगी। वहीं, मेघालय के मंत्री रिंबुई ने बैठक को सफल करार देते हुए बताया कि अगली बैठक इसी माह आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें