फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉम्बे हाईकोर्ट ने जज को थप्पड़ मारने की घटना पर लिया स्वत: संज्ञान, जारी किया नोटिस

Thu, 27 Dec 2018 05:13 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
bombay high court
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक सत्र अदालत के जज को कोर्ट परिसर में सहायक अभियोजक द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने की घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है। बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर की अवकाशकालीन पीठ के न्यायमूर्ति आर के देशपांडे ने बुधवार को कहा कि ऐसी घटनाएं "न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए खतरा" हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि सहायक लोक अभियोजक दिनेश पराते ने बुधवार दोपहर को नागपुर जिला एवं सत्र अदालत की सातवीं मंजिल पर एक लिफ्ट के बाहर वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश के आर देशपांडे को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया था। 

पुलिस ने बताया कि वकील किसी मामले में न्यायाधीश के फैसले से नाराज था। पराते ने घटना के बाद भागने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया था।

"न्यायपालिका की आजादी पर खतरा"

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति देशपांडे ने अपने आदेश में कहा कि यह गंभीर मामला है जहां किसी न्यायाधीश की निजी सुरक्षा खतरे में पड़ गई। हाईकोर्ट ने कहा, "यह न्यायपालिका की आजादी पर खतरा है। कानून के राज को कमजोर किया जा रहा है। ऐसा अपमानजनक व्यवहार बर्दाश्त करने की जरुरत नहीं है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने पराते को एक नोटिस जारी कर छह हफ्ते के भीतर उनसे जवाब मांगा है कि उनके खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना की कार्रवाई क्यों ना की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें