फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉम्बे हाईकोर्ट : खचाखच भरी ट्रेन से यात्री गिर जाए तो देना होगा मुआवजा, पढ़ें देश-दुनिया की कुछ और खबरें

Wed, 27 Apr 2022 05:48 AM IST
योगेश साहू अमर उजला ब्यूरो/एजेंसी, मुंबई/संयुक्त राष्ट्र/न्यूयॉर्क/कैनबरा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा, ट्रेनें मुंबई की जीवन रेखा हैं, रोजाना हजारों की संख्या में लोग इनमें सफर करते हैं। ऐसे में अगर भीड़ के चलते कोई ट्रेन में चढ़ते समय गिर जाता है और घायल हो जाता है या ट्रेन से गिरने पर उसकी मौत हो जाती है। इस तरह की घटनाओं में रेलवे को मुआवजा देने होगा। जस्टिस भारती डांगरे की एकल पीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने पश्चिम रेलवे को 75 साल के नितिन हुंडीवाला को 3 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


करीब तीन दशक बाद इस्तीफा देंगे ‘मानवाधिकार निगरानी’ के प्रमुख
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ (मानवाधिकार निगरानी) के प्रमुख केनेथ रॉथ ने मंगलवार को घोषणा की कि वह लगभग तीन दशकों के बाद गर्मी के इस मौसम में कार्यकारी निदेशक के पद से इस्तीफा दे देंगे। रॉथ लंबे समय से न्यूयॉर्क स्थित इस समूह का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने 1997 में कार्मिक विरोधी भूमि खानों पर प्रतिबंध लगाने के प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार साझा किया था। वह 1993 में कार्यकारी निदेशक बने थे, जब समूह में 60 कर्मचारी थे और 70 लाख डॉलर का वार्षिक बजट था। अब इसके 100 से अधिक देशों में 550 से अधिक कर्मचारी हैं और करीब 10 करोड़ डॉलर का बजट है।

भारत ने येरूशलम में हुई झड़पों पर यूएनएससी में चिंता जताई
भारत ने येरूशलम के पवित्र स्थलों पर हुई झड़पों पर चिंता जताते हुए सभी पक्षों से उकसावे और ऐसी गतिविधियों को रोकने की अपील की जिससे हालात और खराब हो सकते हैं। मध्य-पूर्व पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में बोलते हुए भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि आर. रवींद्र ने कहा, येरूशलम में पवित्र स्थानों की ऐतिहासिक यथास्तिति का सम्मान किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी कृत्य धर्मस्थलों की पवित्रता का उल्लंघन करते हैं, चाहे वह येरूशलम, नब्लस या कहीं और हो, की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। हम इस्राइल, जॉर्डन, फलस्तीन प्राधिकरण तथा अन्य देशों द्वारा तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए किए गए प्रयासों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि धर्मस्थलों में तोड़फोड़, उपद्रव, अपवित्र किए जाने की घटनाएं निंदनीय हैं। 

ऑस्ट्रेलियाई विपक्षी दल का प्रशांत क्षेत्र की सेनाओं के प्रशिक्षण का वादा
ऑस्ट्रेलिया की मुख्य विपक्षी पार्टी ने सोलोमन द्वीप पर चीनी सेना की संभावित मौजूदगी के तहत प्रशांत क्षेत्र के देशों की सेनाओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशांत रक्षा स्कूल खोलने का वादा किया है। ‘लेबर पार्टी’ का यह वादा 21 मई को होने वाले चुनाव में पार्टी के जीतने पर लागू होगा। पार्टी के विदेश मामलों के प्रवक्त पेनी वोंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को प्रशांत क्षेत्र में पसंद के भागीदार के तौर पर अपनी जगह बहाल करने की जरूरत है। वोंग ने कहा, हमें स्पष्ट होना चाहिए कि ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तट से 2,000 किमी से कम दूरी पर चीनी ठिकाने की आशंका हमारे सुरक्षा हितों के लिए ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें