फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat : मुंबई में बम धमाके की धमकी, सांताक्रूज इलाके में एक शख्स को आया फोन

Fri, 23 Sep 2022 01:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने फोन कॉल करने वाले की लोकेशन का पता लगा लिया है। उसे दबोचने के प्रयास जारी हैं। 

विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में आज बम धमाकों की धमकी भरे कॉल किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि सांताक्रूज इलाके के कई लोगों को फोन कर इस आशय की धमकी दी गई है।  मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने फोन कॉल करने वाले की लोकेशन का पता लगा लिया है। उसे दबोचने के प्रयास जारी हैं। 

विज्ञापन

एआईएमआईएम के कार्यालय पर हमला
ठाणे शहर के मुंब्रा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) कार्यालय पर कथित तौर पर अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह ने हमला किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  पुलिस निरीक्षक अशोक कदलाग के मुताबिक यह घटना गुरुवार रात करीब दस बजे की है। हमला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।  
 
पुलिस निरीक्षक (एसपी) अशोक कदलाग ने बताया कि करीब दर्जन अज्ञात लोगों के समूह ने मुंब्रा में एआईएमआईएम के कार्यालय पर हमला किया। शिकायत के आधार पर इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपी ने आगे बताया कि हमले के पीछे के मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें