Manipur: अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है। मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एगेलजांग गांव में एक बम फटने से रमेश भंडारी नामक एक व्यक्ति घायल हो गया। नेपाली समुदाय से ताल्लुक रखने वाले भंडारी मणिपुर के कांगपोकपी जिले के तिनखाई खुनौ गांव के रहने वाले हैं।
मणिपुर के कांगपोकपी में सोमवार को क्रिसमस के दिन एक बम विस्फोट के बाद सनसनी फैल गई। विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान रमेश भंडारी के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को तुरंत कांगपोकपी में असम राइफल्स शिविर ले जाया गया। बाद में उसे आगे के इलाज के लिए इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है। मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एगेलजांग गांव में एक बम फटने से रमेश भंडारी नामक एक व्यक्ति घायल हो गया। नेपाली समुदाय से ताल्लुक रखने वाले भंडारी मणिपुर के कांगपोकपी जिले के तिनखाई खुनौ गांव के रहने वाले हैं।
मणिपुर पुलिस ने कहा कि घायल व्यक्ति को तुरंत कांगपोकपी में असम राइफल्स शिविर ले जाया गया और बाद में उसे आगे के इलाज के लिए इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान में स्थानांतरित कर दिया गया। रिपोर्ट मिलने पर असम राइफल्स और राज्य बलों की एक संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और ऑपरेशन चलाया। अभी तक किसी ने भी विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, मणिपुर पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है।