फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा के पारादीप में लापता चीनी नाविक का शव समुद्र से बरामद, PITC पर सीढ़ी लगाते समय पानी में गिरा था

Mon, 08 Sep 2025 12:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पारादीप

सार

ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर शुक्रवार सुबह एक चीनी नाविक समुद्र में गिरकर लापता हो गया था। उसका शव रविवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, जहाजरानी मंत्रालय की मदद से चीनी नाविक का शव उसके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर एक चीनी नाविक जहाज से गलती से समुद्र में गिरकर लापता हो गया था, जिसका शव रविवार को समुद्र से बरामद किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान झांग ताई के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह पारादीप अंतरराष्ट्रीय कार्गो टर्मिनल (पीआईसीटी) पर सीढ़ी लगाते समय झांग ताई पानी में गिर गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। ताई की तलाश के लिए तटरक्षक बल, एनडीआरएफ, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ), राज्य समुद्री पुलिस, स्कूबा गोताखोरों और सीआईएसएफ की एक संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया। पारादीप की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृति रंजन कर ने कहा, 'रविवार को चीनी नाविक का शव पानी में तैरता हुआ देखा गया और पुलिस ने उसे बाहर निकाला।' 

ये भी पढ़ें: Karnataka: खरगे के 'यहां प्रचार करने मत आइये' बयान पर भाजपा आक्रामक, कलबुर्गी में किसान के अपमान का लगाया आरोप
विज्ञापन


सीढ़ी खोलते समय समुद्र में गिरा चीनी नाविक
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहाज पिछले बुधवार को कच्चा लोहा लेकर टर्मिनल पर आया था। शुक्रवार सुबह माल उतारने के बाद जहाज रवाना होने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान सीढ़ी खोलते समय ताई समुद्र में गिर गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor: ट्रंप पर मोदी की प्रतिक्रिया का थरूर ने किया स्वागत,कहा- सकारात्मक कदम, लेकिन रहना होगा सावधान

ताई को बचाने के लिए बांग्लादेशी नाविक ने समुद्र में लगाई थी छलांग
अधिकारी ने बताया कि ताई को बचाने के लिए एक बांग्लादेशी नाविक ने समुद्र में छलांग भी लगाई, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। बाद में, जहाज के चालक दल ने बांग्लादेशी नाविक को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि ताई लापता हो गए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हम जहाजरानी मंत्रालय की मदद से चीनी नाविक के शव को उसके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें