फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: खरगे के 'यहां प्रचार करने मत आइये' बयान पर भाजपा आक्रामक, कलबुर्गी में किसान के अपमान का लगाया आरोप

Sun, 07 Sep 2025 11:31 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित कलबुर्गी में एक किसान का अपमान करने का आरोप लगाया है। भंडारी ने पूछा- कांग्रेस और राहुल गांधी हमारे किसानों से इतनी नफरत क्यों करते हैं? 
 
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदीप भंडारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के बाढ़ प्रभावित कलबुर्गी में एक किसान से बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा यहां प्रचार के लिए मत आइये। खरगे के इस बयान को लेकर भाजपा आक्रामक है। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर किसान का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की। 

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक किसान से बातचीत करते दिख रहे हैं। वीडियो में खरगे किसान से पूछते हैं, 'तुमने कितने एकड़ में बोया है? जब किसान जवाब देता है 'चार एकड़', तो खरगे कहते हैं मेरा 40 एकड़ है।' 

ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor: ट्रंप पर मोदी की प्रतिक्रिया का थरूर ने किया स्वागत,कहा- सकारात्मक कदम, लेकिन रहना होगा सावधान
विज्ञापन


किसान से बोले खरगे- प्रचार के लिए यहां मत आइये

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे कहते हैं, 'मेरा हाल आपसे भी बुरा है। आप आकर मुझे बता रहे हो, लेकिन मेरा नुकसान तुमसे ज्यादा है। प्रचार के लिए यहां मत आइये। मुझे सब पता है। मूंग, उड़द और अरहर, सभी फसलें बर्बाद हो गई हैं। कम से कम आप इसे तो झेल सकते हैं। हम इसे झेल नहीं सकते, क्योंकि हमारा नुकसान बहुत ज्यादा है। जाकर मोदी और शाह से पूछिये।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: VP Poll: उपराष्ट्रपति चुनाव में रणनीति तय करने दिल्ली में जुटेंगे शिवसेना सांसद, शिंदे गुट ने दिखाई एकजुटता

कांग्रेस-राहुल गांधी किसानों से इतनी नफरत क्यों करते हैं
इस पर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को घेरते हुए लिखा, 'कांग्रेस किसानों का अपमान करती है! जो किसान खरगे जी मिलने गए थे, उनसे कहा गया- प्रचार के लिए मेरे पास आना बंद करो।' भाजपा प्रवक्ता भंडारी ने पूछा- कांग्रेस और राहुल गांधी हमारे किसानों से इतनी नफरत क्यों करते हैं?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें