फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boat Capsized :ब्रह्मपुत्र नदी में नाव डूबी, एक सरकारी अधिकारी समेत 10 लापता, 20 से ज्यादा सवार थे

Thu, 29 Sep 2022 01:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

नाव में धुबरी के राजस्व अधिकारी संजु दास सहित 20 से अधिक लोग सवार थे। नाव पटलने की सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 10 लोगों को बाहर निकलने में कामयाब रहे। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के जवान की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
धुबरी जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में नाव डूबी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम की ब्रह्मपुत्र नदी में नाव डूबने की खबर आई है। हादसा धुबरी जिले में हुआ। एक सरकारी अधिकारी समेत 10 लोगों के लापता होने की खबर है। नाव में 20 से अधिक लोग सवार थे।

विज्ञापन


असम के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ जिला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे की शिकार नाव स्वदेश में निर्मित यांत्रिक नौका है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के जवान की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार धुबुरी जिले के भासानी नगर स्थित ब्रह्मपुत्र नदी में गुरुवार सुबह यह दुर्घटना हुई। नाव में धुबरी के राजस्व अधिकारी संजु दास सहित 20 से अधिक लोग सवार थे। नाव पटलने की सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाव में सवार करीब 20 लोगों में से 10 लोगों को बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन राजस्व अधिकारी संजु दास सहित 10 लोग लापता हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है लेकिन अभी तक किसी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

धुबरी  के उपायुक्त अंबामुथन ने बताया कि हादसे के बाद कुछ लोग तैरकर किनारे आ गए, जबकि लापता लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। उम्मीद है संजू दास समेत सभी को जल्द बचा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें