बीएमसी ने मुंबई के मेयर के लिए नई कार खरीदी है, इस नई कार की कीमत नियमों के मुताबिक आधिकारिक कार से लगभग पांच लाख ज्यादा है। आधिकारिक तौर पर सिटी के मेयर की गाड़ी के लिए 15 लाख रुपये तय हैं, लेकिन नई कार की कीमत 19.91 लाख रुपये है।
ये नई कार इनोवा क्रिस्टा का टॉप मॉडल 2.4D-ZX 7S MT है। आंकड़ों के मुताबिक 4 अक्तूबर को इस कार को आरटीओ में रजिस्टर्ड किया गया है। फिलहाल ये कार जरूरी बदलावों के लिए बीएमसी के आर्थर रोड गैरेज में रखी गई है। उम्मीद है कि कार की कीमत इससे और बढ़ेगी।
मेयर और शिवसेना के नेता विश्वनाथ महाधीश्वर का का कहना है कि अब तक वो जिस गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं वो महिंद्रा XUV500 है। उनके मुताबिक इस कार का शेव ठीक नहीं है, जिसकी वजह से मेरी कमर और स्पाइनल कॉड में दिक्कत हो रही है।
सूत्रों के मुताबिक बीएमसी ने नई कार के लिए दोगुनी कीमत दी है। अभी जो मेयर के लिए आधिकारिक गाड़ी इस्तेमाल में लाई जा रही है वो पूर्व मेयर स्नेहर अम्बेकर के वक्त में 2014 में खरीदी गई थी। उस वक्त उस कार की कीमत 10.40 लाख थी।
वहीं विपक्ष के नेता रवि राजा का कहना है कि शहर के पहले नागरिक होने के नाते मेयर के लिए बेहतर गाड़ी होनी चाहिए, लेकिन वो नियमों के मुताबिक हो। उन्होंने कारों में लगातार बदलाव को लेकर भी विरोध जताया है।