फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC Polls: चुनाव के नामांकन पर बवाल, भाजपा के दो उम्मीदवार बाहर, मीरा-भायंदर में प्रत्याशी की मौत से हड़कंप

Wed, 31 Dec 2025 11:10 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीएमसी चुनाव में नामांकन की समयसीमा पर बड़ा विवाद सामने आया है। भाजपा के दो प्रत्याशी नामांकन नहीं कर सके, जबकि मीरा-भायंदर में एनसीपी उम्मीदवार की नामांकन के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
बीएमसी चुनाव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन राजनीतिक हलचल और प्रशासनिक अव्यवस्था दोनों देखने को मिलीं। जहां बीजेपी के दो अधिकृत प्रत्याशी समय पर नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सके, वहीं मीरा-भायंदर नगर निगम चुनाव में नामांकन के तुरंत बाद एक उम्मीदवार की मौत से चुनावी माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन


भाजपा के दो प्रत्याशी नामांकन से चूके
बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा ने वार्ड 211 और 212 से शकील अंसारी और मंदाकिनी खामकर को टिकट दिया था। दोनों के नाम पार्टी की आधिकारिक सूची में शामिल थे, लेकिन तय समयसीमा तक नामांकन पत्र जमा नहीं हो सके। इन दोनों वार्डों के रिटर्निंग ऑफिसर कृष्णा जाधव ने बताया कि 30 दिसंबर शाम 5 बजे तक किसी भी भाजपा प्रत्याशी का नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। इसके चलते इन दोनों वार्डों में भाजपा का कोई उम्मीदवार नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें:- Defence: 'ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ मजबूत संकल्प का सबूत, दुनिया को भेजा संदेश', रक्षा मंत्रालय का बयान
विज्ञापन


प्रत्याशी ने अधिकारियों पर लगाए आरोप
वार्ड 212 से प्रत्याशी रहीं मंदाकिनी खामकर ने आरोप लगाया कि वह शाम 4:47 बजे रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के बाहर मौजूद थीं, लेकिन उन्हें अंदर प्रवेश तक नहीं करने दिया गया। उन्होंने कहा मैं समय से पहले पहुंच गई थी, लेकिन अधिकारियों ने 4:30 बजे के बाद एंट्री बंद कर दी। भीड़ और प्रक्रिया में देरी की वजह से मेरा नामांकन स्वीकार नहीं किया गया। खामकर ने सवाल उठाया कि एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन कैसे रोका जा सकता है। वहीं, चुनाव अधिकारियों ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

2,500 से ज्यादा नामांकन दाखिल
बीएमसी की 227 सीटों के लिए कुल 2,500 से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई वार्डों में भारी भीड़ और अव्यवस्था की शिकायतें सामने आईं।

मीरा-भायंदर चुनाव: नामांकन के बाद प्रत्याशी की मौत
दूसरी ओर, मीरा-भायंदर नगर निगम चुनाव में एक दुखद घटना सामने आई। एनसीपी उम्मीदवार जावेद पठान (66) ने वार्ड नंबर 22 से नामांकन दाखिल किया था। परिवार का दावा है कि समयसीमा के दबाव और मानसिक तनाव के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


नामांकन के बाद घर लौटते समय उन्हें घबराहट हुई और वह गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि चुनाव लड़ना उनके लिए बहुत मायने रखता था और नामांकन का तनाव उनकी मौत का कारण बना।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें