फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence: 'ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ मजबूत संकल्प का सबूत, दुनिया को भेजा संदेश', रक्षा मंत्रालय का बयान

Wed, 31 Dec 2025 10:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Defence: रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प का प्रतीक है। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर सटीक और निर्णायक हमले किए, जिससे दुनिया को संदेश पहुंचा कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय - फोटो : रक्षा मंत्रालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प का सबूत है। भारतीय सशस्त्र बलों ने बड़ी निपुणता और पेशवर क्षमता के साथ पाकिस्तान के आतंकवादी ढांचे पर गहरी चोट की। यह एक सटीक और निर्णायक कार्रवाई थी। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह बात कही। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, इस अभियान ने दुनिया को एक स्पष्ट संदेश भेजा- भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और जो इसका समर्थन करेंगे उन्हें पूरी ताकत से जवाब मिलेगा। रक्षा मंत्रालय ने साल के अंत में समीक्षा में कहा, यह अभियान भारत के सैन्य इतिहास में एक निर्णायक क्षण के रूप में याद किया जाएगा और यह सैन्य सटीकता और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक होगा। 

ये भी पढ़ें: 2025 में अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पर हुई ड्रोन घुसपैठ की 791 घटनाएं, पंजाब और राजस्थान में सबसे अधिक
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर को सात मई की सुबह में अंजाम दिया गया था, जिसमें कम से कम 100 आतंकवादियों को मार गिराया गया था। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों पर सटीक मिसाइल हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन का संघर्ष हुआ।



मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प का सबूत है। यह निर्णायक नेतृत्व, संयुक्त संचालन क्षमता और देश के संप्रभुता की रक्षा के इरादे का साहसिक प्रदर्शन है। अभियान ने अद्वितीय बहु-क्षेत्रीय का प्रदर्शन किया और यह जमीन, समुद्र और वायु के पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ साइबर, अंतरिक्ष और सूचना युद्ध के उभरते क्षेत्रों में एक साथ किया गया। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: पुरी मंदिर प्रशासन ने रोकी कैलेंडर की बिक्री, देवताओं की तस्वीर में 'त्रुटि' के लिए जनता से मांगी माफी

ऑपरेशन सिंदूर ने रणनीतिक सोच और सैनिकों के संयम के साथ भारत की लगातार क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दिखाया। इसमें खुफिया जानकारी से लेकर नई तकनीक और संयुक्त संचालन की तैयारी शामिल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें