फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या मामले में देशभर के डॉक्टर एकजुट, मुंबई में संगठन ने कल बुलाई हड़ताल

Mon, 12 Aug 2024 09:57 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

बीएमसी एमएआरडी ने कहा कि हम इस बर्बर कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही मांग करते हैं कि अपराधियों की जल्द पहचान की जाए और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाए। 
विज्ञापन
कोलकाता के मेडिकल कॉलेज-अस्पताल का केस - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में हंगामा बरपा है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और छात्र सड़क पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, बृहन्मुंबई मुन्सिपल (बीएमसी) महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) ने भयावह घटना पर गहरा दुख और गुस्सा व्यक्त किया। साथ ही हड़ताल करने का एलान कर दिया है। बता दें, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस जघन्य कृत्य की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


कल से हड़ताल पर 
बीएमसी एमएआरडी ने कहा, 'हम इस बर्बर कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही मांग करते हैं कि अपराधियों की जल्द पहचान की जाए और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाए। हम फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) के साथ हैं। इसलिए 13 अगस्त 2024 यानी मंगलवार को सुबह आठ बजे से रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा वैकल्पिक/गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा करते हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल रहेगी।'



यह हैं  मांगे-

  • कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेजिडेंट की मांगों को स्वीकार किया जाए।
  • इस मामले की निष्पक्ष और पूरी तरह से जांच करने तथा बिना देरी के न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक केंद्रीय एजेंसी की तत्काल नियुक्ति की जाए। 
  • एक केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम बनाया जाए, जो विशेष रूप से स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए हो। इससे वह बिना किसी डर के अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें। 
  • सभी चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा उपायों (एमएसएफ और बीएमसी) की तत्काल ऑडिट और भर्ती, विशेष रूप से सुरक्षा कर्मियों की संख्या, 15 दिनों के भीतर एमएआरडी प्रतिनिधि की उपस्थिति में की जाए।
  • संबंधित अस्पतालों में  सीसीटीवी कैमरों की कुल संख्या और अस्पताल क्षेत्रों की 100 फीसदी कवरेज तथा उचित भंडारण और बैकअप सुविधाओं के साथ लाइव फीड मॉनिटरिंग के कार्यान्वयन पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए।

विज्ञापन

बीएमसी एमएआरडी ने कहा, 'रेजिडेंट डॉक्टर आपातकालीन में अपनी सेवाएं देना जारी रखेंगे, ताकि किसी रोगी के जीवन से खिलवाड़ न हो। संयुक्त मोर्चे के रूप में, हम न्याय की मांग करने और प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए एफओआरडीए के साथ खड़े हैं।'

विज्ञापन

यह है मामला
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर की हत्या से सब गुस्साए हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और छात्रों का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है, जबकि इस जघन्य कांड में और भी लोगों शामिल होने की संभावना है। रेडिडेंट डॉक्टरों के संगठन 'फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन' ने 12 अगस्त से पूरे देश में हड़ताल करने का एलान किया है। वहीं, ममता सरकार ने इस मामले में एक्शन लेते हुए मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट को हटा दिया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें