फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लू व्हेल गेम का डर, CBSE ने स्कूलों में आईपैड, लैपटॉप, टैबलेट लाने पर लगाया बैन

Fri, 18 Aug 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों व स्कूल बसों में बच्चे अब आईपैड, लैपटॉप, टैबलेट जैसे गैजेट नहीं ले जा सकेंगे। सीबीएसई ने इन गैजेट को स्कूल में लाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 
विज्ञापन


बोर्ड ने स्कूलों को डिजिटल टेक्नॉलॉजी के सुरक्षित उपयोग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि डाटा भंडारण की क्षमताओं वाले उपकरणों को स्कूल और स्कूल बस में बिना मंजूरी और वेरिफिकेशन के नहीं लाया जा सकता है।

यदि बोर्ड के निर्देशों का उल्लघंन किया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि द ब्लू व्हेल गेम के प्रभाव में बच्चों द्वारा की जा रही खुदकुशी के बाद सीबीएसई ने स्कूलों को इस तरह के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


 स्कूल और स्कूल बसों में इंटरनेट और डिजिटल टेक्नोलॉजी के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग के लिए जारी निर्देशों में स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वह बच्चों का शोषण रोकने के लिए इनका पालन करें। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई वर्ष 2009 में स्कूलों में मोबाइल लाने पर भी प्रतिबंध लगा चुका है। वहीं इस वर्ष स्कूलों मेें बच्चों की सेफ्टी के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए थे। 
 
विज्ञापन

स्कूलों को जारी दिशा-निर्देश

ब्लू व्हेल गेम - फोटो : सांकेतिक चित्र
सीबीएसई का कहना है कि यदि बच्चे बिना सुरक्षा जागरूकता के इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो वह इंटरनेट पर दुर्व्यवहार, साइबर बुलिंग, धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। बच्चों को स्कूलों में सुरक्षित शैक्षिक वातावरण दिया जाना जरूरी है। आईटी सक्षम उपकरणों के माध्यम से अनुचित और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए उपाय किए जाने चाहिए। 

दिशा-निर्देश

1. स्कूलों को सलाह दी गई है कि वह सभी कंप्यूटर में फॉयरबॉल, फिल्टरिंग,  मॉनिटरिंग तंत्र स्थापित करें।
2. इंटरनेट पर उपलब्ध अवांछित सामग्री ब्लॉक की जानी चाहिए, डिजिटल निगरानी प्रणाली स्थापित की जाए।  
3. शैक्षिक उद्देश्य के लिए सभी ऑनलाइन गतिविधियों का निरीक्षण व पर्यवेक्षण करें। 
4. बच्चों की आयु के मुताबिक पहले से चयनित वेबसाइट को ही एक्सेस करने की अनुमति दी जाए।
5. इंटरनेट सेफ्टी नियमों से स्कूल स्टाफ और शिक्षकों को जागरूक किया जाए।
6. उन लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए जो फिल्टरिंग को एक्सेस करने का प्रयास करते हैं।
7. बच्चों को फर्जी अकाउंट बनाने की अनुमति न दी जाए,। 
8. सॉफ्टवेयर के केवल लाइसेंस वाले संस्करण का प्रयोग करें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सुरक्षित उपयोग के लिए एक स्कूल नीति ड्राफ्ट करें और इसे लागू करें। 
9. बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल की वेबसाइट पर डिजिटल व वीडियो इमेज से बचें।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें