फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: रसायन फैक्टरी में जबरदस्त धमाका, 15 किमी दूर तक सुनाई दी गूंज, छह की मौत

Sat, 11 Jan 2020 11:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
विज्ञापन
पालघर की केमिकल फैक्ट्री में धमाका - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर की एक केमिकल फैक्टरी (रसायन फैक्टरी) में शनिवार शाम हुए धमाके में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। धमाके के साथ ही निर्माणाधीन इमारत जमींदोज हो गई। 

विज्ञापन


मलबे से कई घायलों को निकाला गया है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है।

पालघर के  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत देशमुख ने बताया कि मुंबई से 100 किमी दूर स्थित बोइसर में अंक फार्मा के  निर्माणाधीन प्लांट में शाम करीब 7:20 बजे केमिकल टेस्टिंग के दौरान जबर्दस्त धमाका हो गया। धमाके के साथ ही आग लग गई जिस पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन


आसपास के कई घरों के शीशे टूट गए। धमाके  की आवाज 15 किमी परिधि तक सुनी गई। सीएम कार्यालय के मुताबिक मुख्यमंत्री स्वयं हादसे के बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। बचाव एवं राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। 

 

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें