फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : भरुच की केमिकल फैक्ट्री में जबर्दस्त धमाका, छह मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

सार

मारे गए छहों श्रमिक एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे। इसमें तड़के करीब तीन बजे सॉल्वेंट संयंत्र में अचानक धमाका हो गया। पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है।
विज्ञापन
भरुच की केमिकल फैक्ट्री में जबर्दस्त धमाका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के भरुच जिले में सोमवार तड़के एक केमिकल फैक्टरी में हुए शक्तिशाली विस्फोट से छह श्रमिकों की मौत हो गई। यह फैक्टरी दाहेज औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। यह अहमदाबाद से 235 किलोमीटर दूर है। इस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

विज्ञापन


भरुच की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि मारे गए छहों श्रमिक एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे। इसमें तड़के करीब तीन बजे सॉल्वेंट संयंत्र में अचानक धमाका हो गया। धमाके के बाद संयंत्र में आग लग गई। तत्काल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।  हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 

भरूच में पहले भी ऐसे हादसे होते रहे हैं। 23 फरवरी 2021 को ऐसे ही एक हादसे में 24 श्रमिक घायल हो गए थे। पंचमहल की एक कंपनी में सितंबर 2021 में हुए धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें