बीजेपी नेता शायना एनसी को अश्लील मैसेज भेजने वाले शख्स को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। भद्दे मैसेज करने वाला कोई ओर नहीं बल्कि बीजेपी का ही कार्यकर्ता है। बताया जा रहा है कि मैसेज भेजने वाला शख्स जंयत कुमार सिंह उर्फ सिंकू वाराणसी का रहना वाला है। गौरतलब है कि बीजेपी राष्टीय प्रवक्ता शायना एमसी को बीते दिसंबर से एक शख्स ने गंदे और भद्दे मैसेज किये थे।
जिसके खिलाफ शायना ने पुलिस को इस शख्स की शिकायत की थी। अंग्रेजी अखबरा टाइम्स ऑफ इंडिया की खबरों की माने तो मैसेज करने वाला शख्स शुरू में शायना की बहन बनकर जन्मदिन के मैसेज कर रहा था।