फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, निगम चुनाव में हिंसा के खिलाफ रैली की नहीं दी इजाजत

Mon, 20 Dec 2021 06:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोलकाता

सार

भाजपा कोलकाता नगर निगम चुनाव रद्द करने की मांग कर रही है। पार्टी ने घोषणा की थी कि वह समूचे बंगाल में विरोध कार्यक्रम आयोजित करेगी और सोमवार को कोलकाता में रैली निकालेगी।
विज्ञापन
कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नगर निगम चुनाव के दौरान रविवार को कथित हिंसा के विरोध में सोमवार को रैली निकालने से रोकने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। कोलकाता में भाजपा मुख्यालय के बाहर तैनात पुलिस व कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई। 

विज्ञापन


भाजपा हिंसा से प्रभावित कोलकाता नगर निगम चुनाव रद्द करने की मांग कर रही है। पार्टी ने घोषणा की थी कि वह समूचे बंगाल में विरोध कार्यक्रम आयोजित करेगी और सोमवार को कोलकाता में रैली निकालेगी। इस घोषणा के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह से ही भाजपा कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग लगा कर सुरक्षा बल तैनात कर दिए थे। 
 
पुलिस ने बताया कि भगवा पार्टी को रैली निकालने की अनुमति नहीं दी थी। जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली शुरू की उन्हें पार्टी कार्यालय के बाहर ही रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने कई पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि जब भी भाजपा कोई रैली निकालना चाहती है, तो कोविड मानदंडों के पालन का हवाला देकर अनुमति नहीं दी जाती है। 
विज्ञापन




वाम दलों व कांग्रेस ने भी किया प्रदर्शन
वाम दलों और कांग्रेस ने भी नगर निकाय चुनावों में कथित हिंसा के खिलाफ पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को मतदान के बाद भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी व अन्य ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। निगम चुनाव में धांधली की शिकायत करते हुए भाजपा नेताओं ने ये चुनाव निरस्त करने की भी मांग की थी। 

हिंसा के बीच 63 फीसदी मतदान
रविवार को हुए कोलकाता नगर निगम चुनाव के दौरान दो बूथों पर बम फेंकने की घटना सहित हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। इसी दौरान महानगर के 40.5 लाख मतदाताओं में से 63 फीसदी से अधिक ने वोट डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें