फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा: पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत, पीएम मोदी ने विकास को दिया श्रेय

Fri, 02 Aug 2019 10:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिपुरा के पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत का श्रेय विकासात्मक राजनीति को दिया। राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा ने 90 प्रतिशत से अधिक सीटें जीतीं हैं। राज्य की सत्ता भाजपा के हाथ में है। इसे लेकर प्रधानमंत्री ने अपने अकाउंट से ट्वीट किया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'त्रिपुरा का भाजपा में विश्वास अटूट है। पंचायत चुनाव में पार्टी को आशीर्वाद देने के लिए मैं राज्य के लोगों को धन्यवाद देता हूं। त्रिपुरा के ग्रामीण इलाकों में परिवर्तनकारी कार्य सकारात्मक रूप से कई लोगों को प्रभावित कर रहा है।'




उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा, 'मैं अन्य राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं से त्रिपुरा के कार्याकर्ताओं के साथ बातचीत करने का आग्रह करता हूं। राज्य में पार्टी को मिल रही बार-बार सफलताओं से विकास की राजनीति और लोकतांत्रिक स्वभाव का प्रदर्शन होता है।' प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थानीय चुनावों में जीत यह भी दिखाती है कि सही प्रयास से, सब कुछ संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें