फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: आलाकमान ने राजस्थान सीएम को फ्री हैंड देने का बनाया मन, नाराज सोनिया गांधी से गहलोत ने की मुलाकात

Wed, 11 Oct 2023 06:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की सुगबुगाहट के बीच विधायकों ने राजस्थान में प्रदर्शन किए थे और सामूहिक इस्तीफे तक दिए थे। माना जा रहा था कि यह इस्तीफे गहलोत के इशारे पर ही दिए गए थे। इससे सोनिया नाराज थीं
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव के सिलसिले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। संकेत मिले हैं कि हाईकमान ने गहलोत को चुनावों में फ्री हैंड देने का मन बना लिया है। यह भी माना जा रहा है कि मौजूदा कई विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं। मुलाकात के बाद गहलोत ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी और उन्होंने सोनिया गांधी से चुनाव प्रचार में शामिल होने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की सुगबुगाहट के बीच विधायकों ने राजस्थान में प्रदर्शन किए थे और सामूहिक इस्तीफे तक दिए थे। माना जा रहा था कि यह इस्तीफे गहलोत के इशारे पर ही दिए गए थे। इससे सोनिया नाराज थीं। तारीखों के एलान के साथ ही सोनिया की नाराजगी दूर करने के लिए गहलोत सुबह ही दिल्ली पहुंच गए थे। सूत्रों के अनुसार, करीब पौन घंटे की मुलाकात में गहलोत ने अपनी बात रखते हुए चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद मांगा, जिस पर सोनिया ने उन्हें हर तरह से मजबूती देने के संकेत दिए हैं। गहलोत ने कहा कि वह लंबे समय से हमारी अध्यक्ष रही हैं। हम चाहेंगे कि वह चुनाव प्रचार में आएं।  इससे पार्टी मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें