फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी निरंजन ज्योति का बयान, मुस्लिम आरक्षण का विरोध करेगी भाजपा

Mon, 23 May 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड नेता साध्वी निरंजन ज्योति का कहना है कि भाजपा मुस्लिमों को आरक्षण देने का विरोध करती है। पार्टी मजहब के आधार पर आरक्षण देने के कतई पक्ष में नहीं है। आरक्षण आर्थिक और सामाजिक पिछड़ेपन के आधार पर मिलना चाहिए।
विज्ञापन


सपा विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुस्लिम आरक्षण का राग अलाप रही है। उसके पास विकास के नाम पर कुछ नहीं है। कानून-व्यवस्था चौपट हो चुकी है।

यह बात रविवार को यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं साध्वी निरंजन ज्योति ने भाजपा के महासंपर्क अभियान प्रमुख डॉ. चंद्रशेखर रावल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही।

महंगाई के सवाल पर बोलीं कि अगर जीएसटी लागू हो जाए तो महंगाई पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उनके बयान के कारण हारी थी। कहा कि हो सकता है कि ऐनवक्त पर किरण बेदी को लाने से नुकसान हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सपा पर बोला हमला

- फोटो : amar ujala
साध्वी बोलीं कि बुंदेलखंड के लिए केंद्र सरकार ने काफी पैसा दिया है, लेकिन प्रदेश सरकार ने उसका वितरण सही नहीं किया। मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को पूरी ईमानदारी से पैसा बांटा। बुंदेलखंड का सूखा दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने केन और बेतवा नदी को जोड़ने का प्रोजेक्ट बनाया है, लेकिन प्रदेश सरकार उसके लिए जमीन ही नहीं दे पा रही।

नमामि गंगे योजना पर बोलीं कि पूर्व की सरकारों ने गंगा की सफाई के नाम पर पैसा खाया है। हमारी सरकार ईमानदारी से इस दिशा में काम कर रही है। जल्द काम भी दिखेगा। राम मंदिर पार्टी के लिए मुद्दा नहीं, बल्कि आस्था का विषय है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए ज्यादा कुछ कहना सही नहीं है।

उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए 2015 तक पांच मेगा फूड पार्क चालू किए हैं, जबकि यूपीए सरकार ने 2008 से 2014 तक सिर्फ दो पार्क ही चालू किए थे। उद्योगपति आगे आएं। केंद्र सरकार उन्हें पूरा सहयोग करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें