फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: रथ यात्रा की अनुमति नहीं मिलने से गरमाई भाजपा, हाईकोर्ट में करेगी अपील

Sun, 16 Dec 2018 04:44 PM IST
सोनू शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
BJP - फोटो : BJP
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा की रथ यात्रा का मुद्दा गरमा गया है। टीएमसी सरकार ने भाजपा की राज्य में रथ यात्रा निकालने की अर्जी खारिज कर दी है। अब भाजपा इस मुद्दे को अदालत में ले जाने के मूड में है। पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि अदालत के दरवाजे हमारे लिए खुले हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम अदालत के आदेश पर उनके (टीएमसी) साथ बैठे, लेकिन उन्होंने कहा कि वो यात्रा नहीं करने देंगे। इसलिए हम इस मामले में पश्चिम बंगाल उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ से अपील करेंगे। 

बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा की रथ यात्रा की अर्जी खारिज करते हुए कहा था कि उसे खुफिया इकाई से जानकारी मिली है कि इससे राज्य के उन हिस्सों में सांप्रदायिक माहौल खराब हो सकता है, जहां से रथ यात्रा प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


उधर राज्य सरकार के इस फैसले की भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि सरकार के इस फैसले के खिलाफ उनकी पार्टी हाईकोर्ट में अपील करेगी, जबकि दिलीप घोष ने राज्य सरकार के इस फैसले को पूरी तरह से अलोकतांत्रिक बताया है। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें