फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव: CM योगी के गढ़ गोरखपुर सीट पर कल उम्मीदवार घोषित करेगी भाजपा

Sat, 17 Feb 2018 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों का एलान रविवार को करेगी। पार्टी की राज्य इकाई ने चार दिन की माथापच्ची के बाद दोनों सीटों के लिए संभावित नामों का पैनल तैयार कर लिया है।

विज्ञापन

 
पैनल पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा की जाएगी। फूलपुर सीट के लिए तैयार पैनल में केशरी देवी पटेल, प्रवीण पटेल, कौशलेंद्र पटेल और केपी श्रीवास्तव के नाम हैं, जबकि गोरखपुर के लिए उपेंद्र शुक्ला, बृजेंद्र सिंह, डाक्टर धर्मेंद्र सिंह और एक अन्य नाम है। 

दोनों ही सीटों के लिए पैनल तय करते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ राज्य इकाई ने गहन मंथन किया है। ये दोनों सीटें योगी और मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें