फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: 'BJP-TDP ने आम चुनाव में मिलकर काम करने का किया फैसला', तेदेपा नेता रवींद्र कुमार का दावा

Fri, 08 Mar 2024 04:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lok Sabha Election: तेदेपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य के. रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को दावा किया कि तीनों दलों ने सैद्धांतिक रूप से आम चुनावों के लिए एक साथ काम करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Chandrababu Naidu, Pawan Kalyan meet Amit Shah - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जन सेना और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) का गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है। इस बीच, तेदेपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य के. रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को दावा किया कि तीनों दलों ने सैद्धांतिक रूप से आम चुनावों के लिए एक साथ काम करने का फैसला किया है और उसके लिए तौर-तरीकों पर चर्चा की है। 

विज्ञापन

तेदेपा नेता ने क्या कहा
एक दिन पहले तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसके एक दिन बाद रवींद्र कुमार ने कहा कि आगामी लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए गठबंधन बनाने के मकसद से चर्चा हुई। उन्होंने कहा, भाजपा, तेदेपा और जन सेना सैद्धांतिक रूप से मिलकर काम करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

शाह के साथ चर्चा में जन सेना प्रमुख भी हुए शामिल
जन सेना के अध्यक्ष और अभिनेता पवन कल्याण गुरुवार की रात शाह के आवास पर डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक चली चर्चा का हिस्सा थे। सूत्रों ने बताया कि ऐसे गठबंधन में भाजपा को कितनी सीट मिलेंगी, यह महत्वपूर्ण बात है। आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीट हैं। उन्होंने बताया की तीनों दलों के शीर्ष नेता मतभेदों को दूर करने और गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए एक और दौर की वार्ता कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें