फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जैसा राजा, वैसी प्रजा': भाजपा ने शेयर किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कथित पार्टी वीडियो, राहुल गांधी पर कसा तंज

Thu, 12 May 2022 01:59 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही ट्विटर पर आईएनसी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) की नई परिभाषा गढ़ दी। उन्होंने कहा- "भाजपा का कहना है आईएनसी का मतलब- आई नीड सेलिब्रेशन एंड पार्टी।"
विज्ञापन
भाजपा ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पार्टी का आरोप लगा राहुल गांधी पर निशाना साधा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में राहुल गांधी के एक नाइट क्लब के वीडियो को लेकर कांग्रेस को जमकर घेरने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब एक बार फिर विपक्षी दल पर वीडियो के जरिए निशाना साधा है। भाजपा ने अब नागपुर के एक कार्यक्रम का वीडियो शेयर कर दावा किया है कि इसमें युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता साथ में पार्टी करते दिख रहे हैं, वह भी ऐसे समय में जब कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझ रही है। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही ट्विटर पर आईएनसी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) की नई परिभाषा गढ़ दी। उन्होंने कहा- "भाजपा का कहना है आईएनसी का मतलब- आई नीड सेलिब्रेशन एंड पार्टी" यानी कांग्रेस का मतलब है मुझे जश्न और पार्टी चाहिए। हालांकि, अमर उजाला भाजपा की तरफ से शेयर इस वीडियो के जरिए किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता। 
 

पूनावाला ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए लिखा, "ट्रेनिंग? पार्टी? महाराष्ट्र प्रदेश यूथ कांग्रेस के नए पदाधिकारियों का कैंप। वीडियो देखें और गानें सुनें।' उन्होंने आगे लिखा, 'राहुल नेपाल के पब में हैं, जूनियर नेता 'पार्टी ट्रेनिंग' कैंप में हैं। जैसे नेता वैसे फॉलोवर। 'पार्टी पिट चुकी हैं, लेकिन पार्टी यूहीं चालेगी!" उन्होंने कहा कि पार्टी के काम से ज्यादा बड़ी पार्टी है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'जैसा राजा (राहुल) वैसी प्रजा (यूथ कांग्रेस)।' उन्होंने साथ ही एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा, "महाराष्ट्र सरकार एक के बाद एक मुद्दों से जूझ रही है, लोगों पर फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं और सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। लेकिन इन मुद्दों को सुलझाने के बजाए युवा नेता ट्रेनिंग कैंप में पार्टी कर रहे हैं।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें