फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लगाया जा सकता पूर्वोत्तर राज्यों में बीफ पर प्रतिबंध: भाजपा

Tue, 13 Mar 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में बीफ पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर एक बार फिर पूर्वोत्तर राज्यों में आवाज उठने लगी है। पिछले दिनों त्रिपुरा में बीजेपी ने इतिहास लिखा है। 25 साल पुरानी वाम सत्ता को उखाड़ फेंकने के बाद बीजेपी के राज्य प्रभारी सुनील देवधर एकबार फिर से बीफ मामले पर बोले हैं। उन्होंने कहा कि किसी राज्य में अगर बहुसंख्यक लोक नहीं चाहते हैं कि वहां कि सरकार इस पर प्रतिबंध लगाए तो सरकार नहीं लगाएगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर राज्यों में बहुसंख्यक लोग बीफ खाते हैं तो सरकार उसपर प्रतिबंध नहीं लगा सकती है और न ही उसपर लगेगा। सुनील देवधर ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में मुस्लिम और ईसाई बहुसंख्यक हैं। मैं बताना चाहता हूं कि यहां के कुछ हिंदू भी मांस खाते हैं। मेरा ऐसा मानना है कि जहां बहुतायत में मांस खाने वाले हों वहां मांस की बिक्री पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। 

इससे पहले चुनाव के दौरान देवधर ने कहा था कि संगठन खड़ा करने के लिए उन्होंने खुद की ईटिंग हैबिट में बहुत बदलाव किया है। उन्होंने बताया था कि त्रिपुरा आकर  उन्होंने पोर्क खाना शुरू कर दिया।  उन्होंने बताया, बीजेपी ने यह करिश्मा कांग्रेस के हथियार से ही किया जिसे कभी खुद कांग्रेस नहीं कर पाई।  राज्य का मौजूदा बीजेपी संगठन 90% कांग्रेस और तृणमूल कार्यकर्ताओं से ही बन पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें