फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Maharashtra: कोलकाता कांड से घिरा विपक्षी गठबंधन, BJP ने कहा- एमवीए का मतलब- मजहब, व्यभिचार और अपराधिक गठबंधन

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 16 Aug 2024 09:21 PM IST

सार

Maharashtra: भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से लेकर शरद पवार, सुप्रिया सुले, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे और असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ जमकर हमला बोला। बीजेपी ने कहा कि विपक्षी दलों का समूह एमवीए- मजहब, व्यभिचार और अपराधिक गठबंधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने कहा- एमवीए का मतलब- मजहब, व्यभिचार और अपराधिक गठबंधन - फोटो : अमर उजाला


'कोलकाता में मानवता को कलंकित करने वाली घटना हुई'

महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रेम शुक्ल ने कहा कि कोलकाता के आरजी मेडिकल कालेज में मानवता को कलंकित करने वाली घटना हुई है। लेकिन, इन अपराधियों को सख्त सजा देने पर विपक्षी गठबंधन इंडिया ने चुप्पी साध रखी है। आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुष्कर्मियों को संरक्षण दे रही हैं। पश्चिम बंगाल में ऐसे घृणित मामले वर्षों से हो रहे हैं, लेकिन इस बारे में इंडी गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की चुप्पी बहुत कुछ कहती है।


टीएमसी ने दोषियों को बचाने की कोशिश की- भाजपा

कोलकाता में भयावह घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस ने घटना के दोषियों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले आम नागरिकों की आवाज को दबाने की कोशिश की। प्रेम शुक्ल ने पश्चिम बंगाल में कुछ धर्मों के अपराधियों के नामों की एक सूची प्रस्तुत की। उन्होंने कहा, एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने भाषण में जघन्य दुष्कर्म के अपराधियों को कड़ी सजा देने की बात करते हैं। वहीं, दूसरी ओर ममता बनर्जी, विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं को दुष्कर्मियों के प्रति ममता है।


'एमवीए का मतलब- मजहब, व्यभिचार और अपराधिक गठबंधन'

चूंकि एक विशेष धर्म के लोग अपराधी होते हैं, इसलिए यह गिरोह पीड़िता को न्याय देने के बजाय दुष्कर्मियों और अपराधियों को बचाता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) गठबंधन (एमवीए) का मतलब मजहबी, व्यभिचारी और आपराधिक गठबंधन है। शरद पवार, सांसद सुप्रिया सुले दोनों पीड़ित महिलाओं के साथ खड़े न होकर मुस्लिम अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन भाजपा दुष्कर्मियों और लव जिहादियों के खिलाफ खड़ी होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
Next