फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

BJP: राजस्थान की 48 सीटों पर भाजपा को सबसे अधिक खतरा, ऐसे बनाया जीतने का प्लान

अमित शर्मा
Updated Fri, 25 Aug 2023 05:47 PM IST

सार

भाजपा सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार राजस्थान भेजे गए 200 पार्टी विधायक 27 अगस्त को केंद्रीय इकाई को अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं। इस रिपोर्ट में ही इन 48 सीटों को सबसे अधिक संवेदनशील बताया गया है। पार्टी ने इन सीटों को सी कैटेगरी (29 सीटें) और डी कैटेगरी (19 सीटें) में बांट रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला


भाजपा सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार राजस्थान भेजे गए 200 पार्टी विधायक 27 अगस्त को केंद्रीय इकाई को अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं। इस रिपोर्ट में ही इन 48 सीटों को सबसे अधिक संवेदनशील बताया गया है। पार्टी ने इन सीटों को सी कैटेगरी (29 सीटें) और डी कैटेगरी (19 सीटें) में बांट रखा है। विधायकों की रिपोर्ट पर इन्हीं सीटों पर सबसे पहले उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। 


रिपोर्ट मिलने के बाद पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक अगले सप्ताह में कभी भी बुलाई जा सकती है। बैठक में इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर इन सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है जिससे उम्मीदवारों को तैयारी के लिए ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके। 


पार्टी ने गत 18 अगस्त को ही देश के अलग अलग राज्यों से 200 विधायकों और 40 हजार अल्प कालिक विस्तारकों। को राजस्थान भेजा था। इसमें 25 विधायक हरियाणा से थे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक विधायक भेजे गए थे। पार्टी संगठन और चुनावी रणनीति में माहिर ऐसे विधायकों को गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तराखंड से चयन किया गया था। 


पहले दिन के प्रशिक्षण के बाद पार्टी के इन कार्यकर्ताओं ने हर विधानसभा की रिपोर्ट तैयार की और अब इसी रिपोर्ट के आधार पर उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next