फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: संदेशखाली विवाद को RSS से जोड़ने पर ममता बनर्जी पर बिफरी BJP, कहा- ये शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना

Thu, 15 Feb 2024 07:34 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

West Bengal: संदेशखाली विवाद को RSS से जोड़ने पर भाजपा ने ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि सूबे की महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद इतना शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना बयान कैसे दे सकती हैं। भाजपा ने कहा कि इसे दोहरा मापदंड कहा जाता है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी- भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न पर उनकी पार्टी के नेताओं पर लगे आरोपों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इसके पीछे राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ(आरएसएस) का हाथ हो सकता है। इस बयान के बाद से भाजपा ने सीएम ममता बनर्जी के बयान को शर्मनाक और गैर-जिम्मेदाराना बताया है। 
विज्ञापन


महिला CM होकर भी ऐसी बात क्यों कह रहीं- रविशंकर  
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर रही है। आपको शर्म आनी चाहिए। ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने पूछा कि आप इतना क्रूर, महिला विरोधी क्यों हो। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी संदेशखाली में महिला शिकायतकर्ताओं की भी आलोचना करती थीं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर भाजपा के किसी मुख्यमंत्री ने ऐसी ही बातें कही होती तो देश में विपक्षी दलों और मानवाधिकार समूहों द्वारा तूफान खड़ा कर दिया गया होता। रविशंकर ने कहा कि इसे शर्मनाक दोहरा मापदंड कहा जाता है।

संदेशखाली में RSS की गतिविधियां बढ़ीं- ममता
गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने राज्य विधानसभा में कहा था कि संदेशखाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गढ़ बन गया है, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए वैचारिक प्रेरणा माना जाता है। ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा था कि यह सामने आ गया है कि कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं को लाया गया और योजनाबद्ध तरीके से हिंसा भड़काई गई। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र "संवेदनशील हिंसा क्षेत्र" रहा है और भाजपा अल्पसंख्यकों को आदिवासियों के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से संदेशखाली में विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरकर टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। शाहजहां शेख और उनके सहयोगियों के खिलाफ आरोपों में जबरन जमीन परर कब्जा करना और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करना शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें