भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने न्यूज वेबसाइट 'द वायर' के खिलाफ आपराधिक-दीवानी कार्यवाही के लिए कोर्ट जाने का फैसला किया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि इस केस के जरिए वे न सिर्फ आपराधिक कार्रवाई की मांग करेंगे बल्कि दस्तावेजों में गड़बड़ी कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए हर्जाने की भी मांग करेंगे।
मालवीय ने कहा कि उन्होंने यह फैसला अपने वकीलों से बातचीत के बाद लिया है। गौरतलब है कि अमित मालवीय मौजूदा समय में भाजपा आईटी सेल के साथ पश्चिम बंगाल में पार्टी के सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।