राहुल गांधी के जाति जनगणना और उत्तर प्रदेश में आंदोलन को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी भड़काऊ बयान दे रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेपो किड्स कितनी भी कोशिश कर लें, जनता उन्हें पसंद नहीं करेगी। इसके साथ ही पात्रा ने लेह में हुए हिंसा को लेकर भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि नेपो किड्स कितनी भी कोशिश कर लें, जनता उन्हें पसंद नहीं करेगी। वहीं राहुल गांधी के जाति आधारित आंदोलनों पर रोक को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को उकसाने वाले बयान देने से बचना चाहिए।
लेह में प्रदर्शन संबित पात्रा बोले- हिंसा के पीछे कांग्रेस की साजिश
दूसरी ओर भाजपा नेता संबित पात्रा ने लेह में बुधवार को हुए प्रदर्शनों को लेकर भी कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन प्रदर्शनों को जेन-जी युवाओं द्वारा बताया गया, लेकिन जांच में सामने आया कि इसके पीछे कांग्रेस का हाथ है। संबित पात्रा ने कहा कि लेह के अपर वार्ड से कांग्रेस पार्षद स्टैंजिंग त्सेपांग इन प्रदर्शनों के मुख्य भड़काऊ व्यक्ति हैं।
पात्रा ने आरोप लगाया कि त्सेपांग और उनके साथियों की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे भाजपा कार्यालय की तरफ भीड़ के साथ हथियार लेकर जाते हुए देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि त्सेपांग भीड़ को भड़काते हैं, हिंसा के लिए उकसाते हैं और भाजपा कार्यालय को निशाना बनाते हैं। भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में सामने आया है कि त्सेपांग राहुल गांधी के साथ भी नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Cabinet Decisions: रेलवे के 10 लाख कर्मियों को दिवाली बोनस, बिहार के लिए ₹6 हजार करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी