BJP Reply to Congress: भाजपा ने भी पीएम पर कसे गए तंज का जवाब देने के लिए कांग्रेस की ही राह चुनी। भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर की जिसमें राहुल के आसपास उनके परिवार के लोगों की तस्वीरें दिख रही हैं। इन तस्वीर को शेयर कर भाजपा ने कांग्रेस के परिवारवाद पर तंज कसा है।
अदाणी के साथ लिंक कर पीएम मोदी की तस्वीर शेयर करने के कांग्रेस के तंज के बाद भाजपा भी कहां चुप रहने वाली थी। भाजपा के ट्विटर हैंडल से भी पीएम पर कसे गए तंज का उसी अंदाज में जवाब दिया गया। इस बार बारी थी राहुल गांधी को निशाने पर लेकर उनपर तंज कसने की।
विज्ञापन
भाजपा ने भी इस मामले में कांग्रेस की ही राह चुनी। भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर की जिसमें राहुल के आसपास उनके परिवार के लोगों की तस्वीरें दिख रही हैं। इन तस्वीर को शेयर कर भाजपा ने कांग्रेस के परिवारवाद निशाना साधा है।
विज्ञापन
राहुल के आसपास की तस्वीरों में देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू और एडविना माउंटबेटन की तस्वीर भी है। भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर को कैप्शन दिया है, 'इनकी दुनिया'। भाजपा और कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया जारी इस आरोप-प्रत्यारोप के बाद दोनों पार्टियों के समर्थिक भी अपनी कलात्मकता दिखाने से बाज नहीं आ रहे और वे अपने-अपने अंदाज में इनकी दुनिया और मेरी दुनिया करने में व्यस्त हैं।
एक अन्य ट्वीट में भाजपा के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, "ये नया भारत है... जहां परिवार नहीं, राष्ट्र प्रथम है...देश का विकास प्रथम है।" इसके साथ जो तस्वीर शेयर की गई उसमें कांग्रेस पर परिवारवाद करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा गया है।