फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक पर भाजपा का हमला, कहा- यह बैठक भ्रम और विरोधाभासों का पुलिंदा

Fri, 01 Sep 2023 07:51 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक पर पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि यह गठबंधन और विरोधाभासों का पुलिंदा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की तीसरी बैठक मुंबई में आयोजित हुई इसके बाद एक प्रैस कांफ्रेंस हुई जिसमें राहुल गांधी, लालू यादव समेत कई नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। वहीं, अब भाजपा ने विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक पर पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि यह गठबंधन और विरोधाभासों का पुलिंदा है।

विज्ञापन


केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्षी दल के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका एजेंडा क्या है? एजेंडा यह नहीं है कि हम देश के लिए कुछ अच्छा करने जा रहे हैं। एजेंडा है, मोदी को हराओ। यह उनका कार्ड है। कोई भी पार्टी या गठबंधन नकारात्मक अभियान से सफल नहीं होगा।

उन्होंने पटना, बेंगलुरु और मुंबई में बैठकों का जिक्र करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक टूरिंग टॉकीज है और यहां कोई दर्शक नहीं है। चूंकि कोई दर्शक नहीं है, एक जगह पर एक शो और दूसरी जगह पर दूसरा शो। अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं, अब तक वे किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच पाए हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी पर साधा निशाना
भाजपा नेता दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविशंकर प्रसाद कि मिस्टर राहुल गांधी, क्या आप चीनी प्रतिष्ठान के प्रवक्ता बन गए हैं? भारतीय सशस्त्र बलों ने गलवान घाटी में जो हुआ उसके बारे में स्पष्ट रूप से कहा है, लेकिन आप उन पर विश्वास भी नहीं करते हैं। हम क्या उम्मीद कर सकते हैं?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अधिनायकवादी हैं, लेकिन विपक्षी नेताओं ने पत्रकारों के सवाल के जवाब नहीं दिए। लालू यादव पीएम मोदी के बारे में कैसी-कैसी बात करते हैं। विपक्षी दल भारत में विकल्प की तलाश करने निकले हैं और इनकी एक ही सोच है कि केवल और केवल पीएम नरेंद्र मोदी को गाली देना है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें