फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन सत्र: विपक्ष के प्रदर्शन से परेशान सत्तापक्ष के सांसद सड़क पर उतरे, संसद में गतिरोध पैदा करने का लगाया आरोप

Fri, 03 Dec 2021 12:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष में रार बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, 12 सांसदों के निलंबर का विरोध कर रहे विपक्ष के विरोध में शुक्रवार को भाजपा सांसद भी उतर आए हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसदों का प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष में रार बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, 12 सांसदों के निलंबन का विरोध कर रहे विपक्ष के विरोध में अब शुक्रवार को भाजपा सांसद भी उतर आए हैं। गांधी प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए भाजपा सांसद विपक्ष के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। सांसदों का कहना है कि विपक्ष लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन नहीं कर रहा है और सदन में उसका व्यवहार ठीक नहीं है। इस दौरान भाजपा सांसदों के हाथ में कई तख्तियां भी दिखाई दीं, जिसमें मानसून सत्र के दौरान सदन में हुई मारपीट की फोटो दिखाई दे रहे हैं। सत्तापक्ष के सांसद विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं। सत्तापक्ष के सांसदों का आरोप है कि विपक्ष के सांसद सदन की कार्रवाई में गतिरोध उतपन्न कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मानसून सत्र के दौरान हुआ था हंगामा 
मानसून सत्र के दौरान संसद में हुए हंगामें और मारपीट के कारण शीतकालीन सत्र की शुरुआत में ही 12 सांसदों पर कार्रवाई की गई थी। इसमें कांग्रेस के छह, टीएमसी व शिवसेना के दो-दो, सीपीआई और सीपीएम के एक-एक शामिल हैं। विपक्षी पार्टियां इस निलंबन का विरोध भी कर रही हैं। 

 विपक्ष की मांग हो चुकी है खारिज
12 सांसदों का निलंबन वापस लेने की मांग कर रहे विपक्षी दलों की मांग खारिज हो चुकी है। सभापति वैंकेया नायडू ने विपक्ष की मांग को दरकिनार करते हुए कहा था कि मानसून सत्र के दौरान ससंद में जो आचरण पेश किया था, वह अमर्यादित था। इसलिए सांसदों का निलंबन वापस लेने का सवाल ही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें