फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: BJP ने राहुल गांधी को राम और धर्म विरोधी बताया, सात सिर वाले पोस्टर के साथ लिखा- भारत खतरे मेंं

Thu, 05 Oct 2023 04:15 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को रावण, धर्म विरोधी और राम का विरोध करने वाला करार दिया। नई दिल्ली की गद्दी पर काबिज बीजेपी का आरोप है कि राहुल का मकसद भारत को बर्बाद करना है।
विज्ञापन
BJP Shares Rahul Gandhi Ravan Poster - फोटो : bjp social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर भाजपा के निशाने पर हैं। चुनावी सरगर्मियों के बीच भाजपा ने राहुल गांध को रावण करार दिया। राहुल की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर शेयर कर बीजेपी ने अपने आधिकारिक हैंडल (@bjp4india) पर लिखा कि राहुल गांधी का लक्ष्य भारत को बर्बाद करना है। धर्म और राम का विरोध करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने राहुल गांधी की मॉर्फ्ड फोटो भी शेयर की है। पोस्टर पर राहुल गांधी को रावण बताते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर जोरदार हमले का प्रयास किया है।
विज्ञापन


चुनाव से पहले भाजपा का तीखा हमला या सेल्फ गोल?
राहुल पर निशाना साधने के लिए भाजपा ने जिस फोटोशॉप पर एडिट की हुई तस्वीर का इस्तेमाल किया है, इसमें राहुल के सात सिर दिखाए गए हैं। राहुल के कपड़ों को भी किसी योद्धा जैसा दर्शाने का प्रयास किया गया है। पांच राज्यों में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का तीखा हमला नए राजनीतिक अखाड़े का आधार बन सकता है। कांग्रेस इस पोस्टर को आपत्तिजनक बताकर भुनाने का प्रयास भी कर सकती है। ऐसे में देखना रोचक होगा कि क्या भाजपा चुनाव से पहले सेल्फ गोल तो नहीं कर रही।



जॉर्ज सोरोस निर्देशक, प्रोडक्शन कांग्रेस पार्टी का
बीजेपी ने राहुल को रावण बताते हुए रावण लिखी हुई जो तस्वीर शेयर की है, इस पर अमेरिकी धनकुबेर जॉर्ज सोरोस के नाम का जिक्र भी किया गया है। राहुल गांधी की एडिटेड फोटो के साथ भाजपा ने कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शंस भी लिखा है। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी के सांसद पर निशाना साधते हुए भाजपा ने जॉर्ज सोरोस को निर्देशक करार दिया। बता दें कि जॉर्ज सोरोस पर भारत विरोधी कंटेंट को फंड करने के गंभीर आरोप लग चुके हैं। 
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया यूजर्स क्या बोले?
सोशल मीडिया पर भाजपा के एक्स पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। गुरुवार दोपहर करीब 12.05 बजे शेयर की गई तस्वीर को तीन घंटे से भी कम समय में 6.25 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। पांच हजार से अधिक बार रिट्वीट किए जा चुके इस पोस्ट पर दो हजार से अधिक एक्स यूजर्स ने कमेंट भी किया है। कुछ यूजर्स ने भाजपा की इस प्रतिक्रिया को आपत्तिजनक बताया है तो बीजेपी के समर्थन में खड़े यूजर्स इस तीखे हमले को बेहद आक्रामक और सटीक बता रहे हैं। 18 हजार से अधिक एक्स यूजर राहुल की रावण वाली तस्वीर लाइक भी कर चुके हैं।

प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जमकर भाजपा पर भड़कीं और कहा कि क्या नरेंद्र मोदी अपने वादों की तरह कसमें भी भूल गए हैं। उन्होंने लिखा, ‘नरेंद्र मोदी जी और जेपी नड्डा जी! आप राजनीति और बहस-मुबाहसे को गिरावट की कौन-सी मंजिल तक ले जाना चाहते हैं? आपकी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जो हिंसक और उकसाऊ ट्वीट किए जा रहे हैं, क्या उसमें आपकी सहमति है ? ज्यादा समय नहीं बीता, आपने शुचिता की कसम खाई थी। क्या वादों की तरह कसमें भी भूल गए हैं ?’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें