भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के आठ महीने बाद जेपी नड्डा ने भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने एक तरह से युवा नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया है। पार्टी उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, जैसे पदों पर अधिकतर युवाओं को कमान सौंपी गई हैं। नए बदलाव में 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 13 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं।
इनके अलावा युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के लिए भी अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। इन सबके अलावा पार्टी ने 23 प्रवक्ताओं के नाम भी जारी किए हैं। संगठन में हुए बदलाव में कुछ पुराने लोगों को बनाए रखा है और अधिकतर नए युवा चेहरों को जगह दी गई है।
नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई नए चेहरे को जगह दी गई है तो वहीं कई दिग्गज बाहर हो गए हैं। दिग्गज नेता राम माधव और अनिल जैन को नई टीम में जगह नहीं मिली है। मुरलीधर राव का नाम भी नई लिस्ट से बाहर है। वहीं सीटी रवि और तरुण चुग नए महासचिव बनाए गए हैं।
पीएम मोदी ने नई टीम को बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की नई टीम को एक ट्वीट के माध्यम से बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि नई टीम को बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि वे नि:स्वार्थ भाव और समर्पण के साथ भारत के लोगों की सेवा की हमारी पार्टी की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखेंगे। गरीबों और हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए वे कड़ी मेहनत कर सकते हैं।
पहली बार 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भाजपा ने पहली बार 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं। नई टीम में हर राज्य को बराबर की भागीदारी दी गई है। महिलाओं और युवाओं को तरजीह दी गई है। नई टीम में राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की संख्या बढाकर 23 कर दी गई है। उत्तराखंड से सांसद अनिल बलूनी को मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।
नए चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री समेत कई बड़े पदों में बदलाव किए हैं। भाजपा द्वारा किए गए संगठनात्मक बदलावों के तहत राम माधव, मुरलीधर राव, अनिल जैन और सरोज पांडे को महासचिव पद से हटा दिया गया है। इनकी जगह दुष्यंत कुमार गौतम, डी पुरेंदश्वरी, सीटी रवि और तरुण चुग को पार्टी ने नए महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
तेजस्वी सूर्या को बीजेवाईएम का अध्यक्ष बनाया गया
कर्नाटक से सांसद तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। तेजस्वी ने पूनम महाजन का स्थान लिया है। वहीं तेलंगाना से पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
अकालियों को झटका!
पंजाब के अमृतसर से तरुण चुग को प्रमोशन मिला है। तरुण पहले राष्ट्रीय सचिव थे, उन्हें अब राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। तरुण फिलहाल अंडमान निकोबार के प्रभारी हैं।
पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
| राष्ट्रीय उपाध्यक्ष |
प्रदेश |
| डॉ. रमन सिंह, विधायक |
छत्तीसगढ़ |
| वसुंधरा राजे सिंधिया, विधायक |
राजस्थान |
| राधामोहन सिंह, सांसद |
बिहार |
| बैजयंत जय पांडा |
ओडिशा |
| रघुबर दास |
झारखंड |
| मुकुल रॉय |
पश्चिम बंगाल |
| रेखा वर्मा, सांसद |
उत्तर प्रदेश |
| अन्नपूर्णा देवी, सांसद |
झारखंड |
| डॉ भारती बेन शियाल, सांसद |
गुजरात |
| डीके अरुणा |
तेलंगाना |
| एम चौबा एओ |
नागालैंड |
| अब्दुला कुट्टी |
केरल |
| राष्ट्रीय महामंत्री |
प्रदेश |
| भूपेंद्र यादव, सांसद |
राजस्थान |
| अरुण सिंह, सांसद |
उत्तरप्रदेश |
| कैलाश विजयवर्गीय |
मध्यप्रदेश |
| दुष्यंत कुमार गौतम, सांसद |
दिल्ली |
| डी पुरूंदेश्वरी |
आंध्रप्रदेश |
| सीटी रवि, विधायक |
कर्नाटक |
| तरुण चुग |
पंजाब |
| दिलीप सैकिया, सांसद |
असम |
| राष्ट्रीय महामंत्री संगठन |
प्रदेश |
| बीएल संतोष |
दिल्ली |
| राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री |
प्रदेश |
| वी सतीश |
मुंबई |
| सौदान सिंह |
रायपुर |
| शिवप्रकाश |
लखनऊ |
| राष्ट्रीय मंत्री |
प्रदेश |
| विनोद तावड़े |
महाराष्ट्र |
| विनोद सोनकर, सांसद |
उत्तर प्रदेश |
| विश्वेश्वर टूडू, सांसद |
ओडिशा |
| सत्या कुमार |
आंध्रप्रदेश |
| सुनील देवधर, |
महाराष्ट्र |
| अरविंद मेनन |
दिल्ली |
| हरीश द्विवेदी, सांसद |
उत्तर प्रदेश |
| पंकजा मुंडे, |
महाराष्ट्र |
| ओमप्रकाश धुर्वे |
मध्यप्रदेश |
| अनुपम हाजरा |
पश्चिम बंगाल |
| डॉ. नरेंद्र सिंह |
जम्मू-कश्मीर |
| विजया राहटकर |
महाराष्ट्र |
| अलका गुर्जर |
राजस्थान |
| कोषाध्यक्ष |
प्रदेश |
| राजेश अग्रवाल |
उत्तरप्रदेश |
| सह-कोषाध्यक्ष |
प्रदेश |
| सुधीर गुप्ता, सांसद |
मध्यप्रदेश |
| केंद्रीय कार्यालय सचिव |
प्रदेश |
| महेंद्र पांडेय |
उत्तराखंड |
| प्रभारी राष्ट्रीय आईटी सेल एवं सोशल मीडिया |
प्रदेश |
| अमित मालवीय |
उत्तर प्रदेश |
| भारतीय जनता युवा मोर्चा |
प्रदेश |
| तेजस्वी सूर्या, सांसद |
कर्नाटक |
| ओबीसी मोर्चा |
प्रदेश |
| डॉ. के लक्ष्मण |
तेलंगाना |
| किसान मोर्चा |
प्रदेश |
| राजकुमार चाहर, सांसद |
उत्तरप्रदेश |
| अनुसूचित जाति मोर्चा |
प्रदेश |
| लाल सिंह आर्य |
मध्यप्रदेश |
| अनुसूचित जनजाति मोर्चा |
प्रदेश |
| समीर ओरांव, सांसद |
झारखंड |
| अल्पसंख्यक मोर्चा |
प्रदेश |
| जमाल सिद्दीकी |
महाराष्ट्र |
| राष्ट्रीय प्रवक्ता |
प्रदेश |
| अनिल बलूनी, सांसद, मुख्य प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी |
उत्तराखंड |
| संजय मयूख, विधान परिषद सदस्य, सह-प्रभारी |
बिहार |
| संबित पात्रा |
ओडिशा |
| सुधांशु त्रिवेदी, सांसद |
उत्तरप्रदेश |
| सैयद शाहनवाज हुसैन |
बिहार |
| राजीव प्रताप रूडी, सांसद |
बिहार |
| नलिन एस कोहली |
दिल्ली |
| राजीव चंद्रशेखर, सांसद |
कर्नाटक |
| गौरव भाटिया |
उत्तर प्रदेश |
| सैय्यद जफर इस्लाम, सांसद |
उत्तर प्रदेश |
| टॉम वडक्कन |
केरल |
| संजू वर्मा |
मुंबई |
| गोपाल कृष्ण अग्रवाल |
दिल्ली |
| इकबाल सिंह लालपुरा |
पंजाब |
| सरदार आरपी सिंह |
दिल्ली |
| राज्यवर्धन सिंह राठौर, सांसद |
राजस्थान |
| अपराजिता सारंगी, सांसद |
ओडिशा |
| हिना गावित, सांसद |
महाराष्ट्र |
| गुरुप्रकाश |
बिहार |
| मम्होनलुमो किकोन, विधायक |
नागालैंड |
| नुपुर शर्मा |
दिल्ली |
| राजू बिष्ट, सांसद |
पश्चिम बंगाल |
| केके शर्मा |
दिल्ली |