फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Manifesto Meghalaya: महिलाओं के लिए बड़े वादे, नड्डा बोले- PM किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाएंगे

Wed, 15 Feb 2023 06:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग

सार

BJP Manifesto Meghalaya Election 2023: नड्डा ने किसानों और परिवारों के लिए भी बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को मिलने वाली राशि में दो हजार रुपये की वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
मेघालय के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करते पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को मेघालय के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार दोबारा बनने के बाद वह सातवां वेतन आयोग लागू करेंगे। नड्डा ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों की तनख्वाह भी सही समय पर मिलना सुनिश्चित करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए भी कई योजनाओं का एलान किया गया है। नड्डा ने कहा कि राज्य में बेटी के पैदा होने पर सरकार परिवार को 50 हजार रुपये का बॉन्ड देगी और बेटियों की किंडरगार्टन से लेकर पोस्ट ग्रैजुएट तक की पढ़ाई का बीड़ा उठाएगी। इसके अलावा सरकार विधवा महिलाओं और सिंगल मदर्स के लिए 24 हजार रुपये सालाना की मदद के लिए योजना शुरू करेगी, ताकि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में मदद की जा सके। 

नड्डा ने किसानों और परिवारों के लिए भी बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को मिलने वाली राशि में दो हजार रुपये की वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को दो एलपीजी सिलेंडर भी दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें