फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह पहुंचे कर्नाटक, बोले- अब की बार, भाजपा सरकार

Sat, 12 Aug 2017 09:14 PM IST
एजेंसी/भाषा
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : social media
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज अपने कर्नाटक दौरे के पहले दिन चुनावी बिगुल फूंकते हुए ‘अब की बार, भाजपा सरकार’ का नारा दिया। साथ ही उन्होंने पार्टी के एकजुट रहने का दावा किया।
विज्ञापन


गुटों में बंटी राज्य भाजपा इकाई में जोश भरने के इरादे से शाह आज तीन दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे और कहा कि राज्य भाजपा के प्रमुख बी. एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व में पार्टी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए तैयार है।

केम्पे गौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "दोस्तों, हमारी पार्टी एकजुट है और आगामी दिनों में येदियुरप्पा जी के नेतृत्व में चुनावी लड़ाई में उतरने के लिए तैयार है, देखते रहिए हम राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे।’’ कर्नाटक में इस वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके लिए पार्टी ने 150 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


मोदी-नीतीश की मुलाकात के बाद अमित शाह ने JDU को दिया NDA में शामिल होने का न्यौता

शाह विभिन्न स्तरों पर पार्टी के लोगों से बातचीत करेंगे और एकजुट रहने के लिए वरिष्ठ नेताओं को भी नसीहत दे सकते हैं क्योंकि वरीय नेताओं के बीच हाल तक खुलेआम आरोप-प्रत्यारोप से पार्टी को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। पार्टी का एक धड़ा येदियुरप्पा के कथित मनमाने रवैये को लेकर उनकी आलोचना करता रहा है।

एक अन्य वरिष्ठ नेता के. एस. ईश्वरैया इस मुद्दे को खुलेआम उछालते रहे हैं जिसके बाद दोनों को अपने मतभेदों का खुलेआम इजहार करने से मना किया गया। शाह ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जिस तरीके से पार्टी पिछले पांच वर्षों से कांग्रेस के भ्रष्टाचार, दमनात्मक और ध्रुवीकरण की नीति के खिलाफ लड़ती रही है, उसे देखते हुए महान राज्य कर्नाटक के लोगों ने भाजपा को सत्ता में लाने का निर्णय कर लिया है।

हवाई अड्डे पर शानदार स्वागत करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि वह कर्नाटक में अगली सरकार भाजपा की बनाने के लक्ष्य के साथ यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को यह महसूस कराने आया हूं कि वे ‘अबकी बार, भाजपा सरकार’ का संकल्प लें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें