फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले यूपी को राममय बनाने में जुटी मोदी सरकार

Mon, 17 Oct 2016 03:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पूर्व केंद्र की मोदी सरकार सूबे को राममय बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी। इस कड़ी में संस्कृति मंत्रालय अयोध्या में राम और रामायण संग्रहालय के निर्माण की योजना बनाई है। 
विज्ञापन


इसके लिए विवादित स्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर 25 एकड़ भूमि चिन्हित भी कर ली गई है। इसके अलावा संस्कृति मंत्रालय की योजना अयोध्या में ही अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन भी कराने की है। केंद्र की ओर से यह सारी कवायद पूर्व घोषित रामायण सर्किट के नाम पर की जाएगी।

आगामी 18 अक्टूबर को अयोध्या के दौरे पर जा रहे संस्कृति मंत्री महेश शर्मा इस दौरान इस योजना के स्वरूप पर स्थानीय अखाड़ों, संबंधित लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से विस्तृत बातचीत करेंगे। इसी दौरे में शर्मा संग्रहालय के लिए पूर्व में घोषित 175 करोड़ के बजट को बढ़ा कर 225 करोड़ करने की भी घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कई प्रतीकों का भी इस्तेमाल कर रही है।

सियासी संदेश देने के लिए शर्मा खुद विवादित स्थल पर राम लला का दर्शन भी कर सकते हैं। चुनाव से पूर्व रामायण सर्किट योजना पर काम जमीन पर दिखे इसकेलिए संस्कृति मंत्रालय जल्द ही रामायण सर्किट सलाहकार बोर्ड से भी बातचीत करेगा।  

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव में मोदी सरकार और भाजपा कई प्रतीकों का भी इस्तेमाल कर रही है। इस क्रम में पासी समुदाय से जुड़े रहे राजा सुहेल देव की स्मृति में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया था।।  इसके अलावा संस्कृति मंत्रालय ने ही बीते दिनों वाराणसी में कबीर मेमोरियल के निर्माण की घोषणा की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें